लाइव न्यूज़ :

शोपियां में चार आतंकी ढेर, 24 घंटों में आर्मी ने 9 को मारे, 3 जवान जख्मी, भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 8, 2020 16:23 IST

घरों को आई ई डी और मोर्टार से उड़ा दिया गया जहां आतंकी छुपे हुए थे। खबरों के अनुसार घरों के मलबे से 4 आतंकियों के शव बरामद हुए हैं जिनकी पहचान की कारवाई चल रही है। भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देमुठभेड़ के बाद हिजबुल मुजाहिदीन के टॉप कमांडर समेत 5 आतंकियों को मारने में कामयाबी मिली थी। इस तरह से सुरक्षाबल 24 घंटो में 9 आतंकियों को मारने में सफल रहे हैं।रातभर चली मुठभेड़ में सेना के 3 जवान जख्मी हुए है, उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

जम्मूः कश्मीर में सुरक्षाबल अब आतंकियों पर हमलावर फोर्स बन कर टूट पड़े हैं। यही कारण है कि आज भी शोपियां में 4 आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। इससे पहले कल भी शोपियां में ही पांच आतंकियों को मार गिराया गया था।

शोपियां में सुरक्षा बलों ने रात भर चली एक मुठभेड़ में 4 और आतंकियों को मार डाला है। कल भी शोपियां में ही पूरा दिन चले एक अभियान में हिज़बुल के टॉप कमांडर समेत 5 आतंकियों को मार दिया गया था। इस तरह से पिछले 24 घंटों में 9 आतंकी मारे गए हैं। आज की मुठभेड़ में सेना के 3 जवान भी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर स्थित शोपियां के पिंजोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में घेराबंदी एवं तलाशी अभियान चलाया। पिछले 24 घंटे में शोपियां जिले में यह दूसरी मुठभेड़ है।

अधिकारियों ने बताया कि शोपियां के पंजोरा गाँव मे आतंकियों के प्रति खबर मिलने के बाद सेना, सी आर पी एफ और पुलिस ने संयुक्त अभियान छेड़ा और दोनों के बीच रात भर गोली चलती रही।आज तड़के उन घरों को आई ई डी और मोर्टार से उड़ा दिया गया जहां आतंकी छुपे हुए थे।

खबरों के अनुसार घरों के मलबे से 4 आतंकियों के शव बरामद हुए हैं जिनकी पहचान की कारवाई चल रही है। भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ है। इस रातभर चली मुठभेड़ में सेना के 3 जवान जख्मी हुए है, उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार मारे गए आतंकियों की पहचान पिंजोरा निवासी उमर धोबी, वेहिल निवासी रईस खान, रेबन निवासी सकलैन अमीन और रकपोरा कपरां निवासी वकील अहमद के रूप में की गई है। जबकि जिले के रेबन इलाके में सुरक्षा बलों के साथ रविवार को हुई मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के स्वघोषित कमांडर समेत पांच आतंकवादी मारे गए थे। नौ घंटे चली मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों से तीन एके-47 राइफल, दो पिस्टल व गोला-बारूद बरामद किया गया था। 

जानकारी के लिए कल भी शोपियां के रेबन इलाके में सारा दिन आतंकियों बसे हुई मुठभेड़ के बाद हिजबुल मुजाहिदीन के टॉप कमांडर समेत 5 आतंकियों को मारने में कामयाबी मिली थी। इस तरह से सुरक्षाबल 24 घंटो में 9 आतंकियों को मारने में सफल रहे हैं। रविवार को आतंकियों के खिलाफ इस साल के सबसे बड़े आप्रेशन को अंजाम दिया गया था, जिसमें एक साथ पांच आतंकी मारे गए।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमलापाकिस्तानभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन