लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में 5 आतंकी ढेर, पिछले 4 दिनों में जिले में मारे जा चुके हैं 14 आतंकी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 10, 2020 14:31 IST

जम्मू-कश्मीर: शोपियां के सुगू इलाके में आधी रात से जारी मुठभेड़ अभी भी जारी है। सुरक्षाबलों मे अभी तक पांच आतंकियों को मार गिराया है। फिलहान इनकी पहचान नहीं हो सकी है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के शोपियां में एनकाउंटर जारी, अब तक मारे गए 5 आतंकी, इस सप्ताह ये तीसरी मुठभेड़आधी रात से जारी है सुरक्षाबलों की कार्रवाई, फिलहाल मारे गए आतंंकियों की पहचान नहीं हुई है

जम्मू: सुरक्षाबलों ने शोपियां में बुधवार हुई मुठभेड़ में 5 आतंकियों को मार गिराया। शोपियां के सुगू इलाके में अभी भी मुठभेड़ जारी है। पिछले चार दिनों के भीतर सुरक्षाबलों ने शाोपियां में ही अब तक 14 आतंकियों को मार गिराया है। आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी तक इनकी पहचान नहीं की गई है।

आॉपरेशन अभी भी जारी है। बताया जा रहा है कि अभी भी दो-तीन आतंकी गांव में घिरे हुए हैं। पुलिस को आधी रात करीब 01:45 बजे विश्वसनीय सूत्रों से शोपियां के सुगू गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली। बिना समय गवाएं जम्मू-कश्मीर पुलिस, 44 आरआर और सीआरपीएफ गांव में पहुंच गइ आैर उन्होंने घेराबंदी शुरू कर दी। आतंकियों की तलाश के लिए जैसे ही सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया। छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

शोपियां जिले में इस सप्ताह ये तीसरी मुठभेड़ हो रही है। बीती दो मुठभेड़ों में 9 आतंकी मारे जा चुके हैं। पुलिस के मुताबिक इनमें से तीन कमांडर थे, जो हिजबुल मुजाहिद्दीन संगठन के थे। दूसरी तरफ कश्मीर में आतंकियों के सफाए से पाकिस्तान बौखला गया है। 

शोपियां जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया था। उससे पहले रविवार को सुरक्षाबलों ने हिजबुल कमांडर समेत पांच आतंकियों को ढेर किया था। रविवार को आतंकियों के खिलाफ इस साल के सबसे बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया गया, जिसमें एक साथ पांच आतंकी मारे गए थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह