लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, पुलवामा-बडगाम में आतंकी ठिकानों का भंडाफोड़, लश्कर का आतंकी जहूर वानी गिरफ्तार

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 16, 2020 11:58 IST

जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने पुलवामा और बडगाम में आतंकी ठिकानों का भंडाफोड़ करते हुए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी जहूर वानी को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देलश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करने वाले जहूर वानी को गिरफ्तार किया गया हैजहूर वानी लश्कर के आतंकवादी यूसुफ क्वान्त्रो का करीबी है

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक सहयोगी जहूर वानी को गिरफ्तार कर लिया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी दी कि बडगाम के खान साहिब में आतंकियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ भी हुआ है। पुलिस ने जहूर वानी के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। 

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ये बताया कि खान साहिब से 4 अन्य आतंकी साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस ऑपरेशन को बडगाम पुलिस, 53 आरआर और सीआरपीएफ की 153वीं बटालियन ने अंजाम दिया। सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर दिया है। वे लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों को रसद, समर्थन और आश्रय सहित अन्य सहायता देने का काम करते थे। यह समूह पिछले कुछ महीनों से क्षेत्र में सक्रिय था।

रिपोर्ट्स के अनुसार जिस आतंकी ठिकाने का पता चला है, वो वानी के घर से महज 200-300 मीटर की दूरी पर था। जिस जमीन पर आतंकी ठिकाना है, वो भी जहूर वानी की जमीन है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में भी आतंकी ठिकानों की जानकारी मिली है।

बता दं कि हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर में आतंकी एक बार फिर सक्रिय हुए हैं। दो दिन पहले भी कुलगाम जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी।

(भाषा इनपुट भी)

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है