लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: लगातार दो माह में इंटरनेशनल बार्डर पर मिली दूसरी सुरंग

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 13, 2021 15:28 IST

इससे पहले अगस्त 2020 में सांबा के सीमावर्ती गांव बैन ग्लाड तथा 4-5 नवम्बर की रात को अरनिया के पिंडी चाढ़का में सीमा पर एक सुरंग मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्देबीएसएफ के जवानों को आतंकियों की घुसपैठ की सुविधा के लिए सीमा पार से बनाई गई सुरंग का पता चला।सुरंग मिलने के बाद जवानों ने आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान भी चलाया है।

जम्मू: मात्र दो महीनों के अंतराल में भारतीय सुरक्षाबलों ने इंटरनेशनल बार्डर पर एक और पाकी सुरंग खोज कर पाकिस्तान के कुत्सित इरादों पर पानी फेर दिया। है। आज कठुआ के हीरानगर में एक भूमिगत सुरंग मिली है।

इस सेक्टर में पिछले कुछ हफ्तों से पाक रेंजर जबरदस्त गोले बरसा रहे थे। जबकि पिछले साल 4-5 नवम्बर की रात को अरनिया के पिंडी चाढ़का में भी एक सुंरग मिली थी।

अधिकारी कहते हैं कि पाकिस्तान ने जिला कठुआ के हीरानगर सेक्टर में इंटरनेशनल बार्डर पर आतंकियों की घुसपैठ कराने के इरादे से सुरंग का निर्माण किया था जिसका बीएसएफ के सतर्क जवानों ने पता लगा लिया है। सुरंग मिलने के बाद जवानों ने आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान भी चलाया है।

बीएसएफ सूत्रों के अनुसार, एक अभियान के दौरान सुबह बोबिया गांव में बीएसएफ के जवानों को आतंकियों की घुसपैठ की सुविधा के लिए सीमा पार से बनाई गई सुरंग का पता चला। बीएसएफ के वरिष्ठ और पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

सूत्रों का कहना है कि इस सुरंग की लंबाई करीब 150 मीटर है। साथ ही सुरंग से सीमेंट की बोरियां बरामद हुई हैं। जोकि पाकिस्तान के कराची की बनी हुई हैं। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की पोस्ट के ठीक सामने से इस सुरंग को खोदा गया है।

आशंका जताई जा रही है कि सुरंग के जरिए आतंकी इस और घुसपैठ कर आए हैं। अपनी इस शंका को दूर करने के लिए बीएसएफ, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। बोबिया में पड़ने वाले गांवों में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है कि उन्होंने रात या फिर तड़के किन्हीं संदिग्ध लोगों को आसपास तो नहीं देखा।

इससे पहले अगस्त 2020 में सांबा के सीमावर्ती गांव बैन ग्लाड तथा 4-5 नवम्बर की रात को अरनिया के पिंडी चाढ़का में सीमा पर एक सुरंग मिली थी। सीमा से पचास मीटर दूर मिली इस सुरंग में पाकिस्तान निर्मित बोरियां बरामद हुई थीं। जिनमें बालू (रेत) भरी हुई थी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानसीमा सुरक्षा बल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो