लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: एक और सरपंच की हत्या, पिछले एक हफ्ते में तीसरे सरपंच को आतंकियों ने मारा

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 11, 2022 21:59 IST

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात आतंकियों ने सरपंच की हत्या कर दी। ये सरपंच भाजपा से संबंधित थे। इन्हें अस्पताल भी ले जाया गया था लेकिन नहीं बचाया जा सका।

Open in App

जम्मू: आतंकियों ने कश्मीर के एक और सरपंच की गोली मार कर शुक्रवार रात हत्या कर दी। एक हफ्ते में आतंकियों ने 3 सरपंचों की हत्या कर दी है। इसी हफ्ते आतंकियों ने खनमोह में पी डी पी के एक सरपंच की हत्या कर दी थी जबकि पिछले हफ्ते भी उन्होंने एक पंच को मार दिया था।

आतंकियों ने कुलगाम के बाहरी इलाके औदुरा में शब्बीर अहमद मीर नाम के सरपंच की शुक्रवार रात गोली मार कर हत्या कर दी है। उन्हें घायलावस्था में हस्पताल ले जाया गया था। यहाँ उसका ऑपरेशन भी किया गया लेकिन उसको बचाया नहीं जा सका क्योंकि 3 गोलियां उसके दिल में लगी थीं। वह भाजपा से संबंधित थे। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

इससे पहले 9 तारीख को आतंकियों ने श्रीनगर के खनमोह में पीडीपी एक अन्य सरपंच समीर भट की हत्या कर दी थी जबकि पिछले हफ्ते भी उन्होंने एक सरपंच को मार डाला था। इस तरह से आतंकी एक हफ्ते में 3 सरपंचों को मारने में कामयाब रहे हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं