लाइव न्यूज़ :

सांबा में बीएसएफ ने घुसपैठिया ढेर किया

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 23, 2020 20:33 IST

पाकिस्तान की ओर से एक घुसपैठिया सुरक्षा तार के पास आ गया था। सीमा पर हलचल देखते ही सीमा सुरक्षा बल की 48 वाहिनी के मुस्तेद सुरक्षाकर्मियों ने उसे मार गिराया। देर शाम तक घुसपैठिए का शव वहीं पर पड़ा हुआ था। 

Open in App
ठळक मुद्देदेर शाम तक घुसपैठिए का शव वहीं पर पड़ा हुआ था। सुरक्षाकर्मियों ने चक फकीरा पोस्ट के पास हरकत देखी।

जम्मूः सांबा के बार्डर पर सुरंग के मिलने के बाद सतर्कता बरत रही बीएसएफ ने आज शाम एक घुसपैठिए को सांबा सेक्‍टर के चक फकीरा इलाके में ढेर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम लगभग 6 बजे के करीब सुरक्षाकर्मियों ने चक फकीरा पोस्ट के पास हरकत देखी। पाकिस्तान की ओर से एक घुसपैठिया सुरक्षा तार के पास आ गया था। सीमा पर हलचल देखते ही सीमा सुरक्षा बल की 48 वाहिनी के मुस्तेद सुरक्षाकर्मियों ने उसे मार गिराया। देर शाम तक घुसपैठिए का शव वहीं पर पड़ा हुआ था। 

एक और सुरंग का इस्तेमाल कर घुसपैठ कर इस ओर आने वाले आतंकियों को हालांकि सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया था पर पाकिस्तान द्वारा अपनाई जा रही सुरंगों की रणनीति में फंसी बीएसएफ आतंकी घुसपैठ के कारण किरकिरी का सामना करने को मजबूर है।

इंटरनेशनल बार्डर पर 2012 से अब तक 9 सुरंगों का पता लगाया जा चुका है। वर्ष 2012 और 2014 में अखनूर सेक्टर में दो सुरंगों का पता लगाया गया था। इसके अलावा, 2013 में सांबा सेक्टर में एक सुरंग मिली थी। वर्ष 2016 में दो और 2017 में भी दो सुरंगें मिली थीं। कल भी एक और सुरंग का पता चलने के बाद बीएसएफ की परेशानी बढ़ गई है।

वर्ष 2016 में जम्मू के इंटरनेशनल बार्डर पर सुरंगों के मिलने के बाद तारबंदी के साथ साथ गहरी खाईयां खोद कर सुरंगों की तलाश तो की गई थी पर कामयाबी नहीं मिल पाई थी। हालांकि तब बीएसएफ ने जमीन के नीचे खोदी गई सुरंगों का पता लगाने की खातिर उपकरणों की मांग सरकार से की थी और इसराइल ने इस संबंध में उपकरण देने की पेशकश तो की पर अभी तक इस मामले पर कोई प्रगति नहीं हो पाई है। एक सुरक्षाधिकारी के बकौल, ग्राउंड पेनिटीरेटिंग राडार की सख्त जरूरत है ताकि पाकिस्तान की सुरंगों की रणनीति से निपटा जा सके।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरसीमा सुरक्षा बलपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं