लाइव न्यूज़ :

Jammu and Kashmir: इस साल मरने वाले आंतकियों की संख्या का हुआ खुलासा, जानें यहां

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 22, 2024 09:58 IST

Jammu and Kashmir: जबकि उसके साथ मारे गए उसके 4 साथी 3 से 4 चार साल से कश्मीर में सक्रिय थे।

Open in App

Jammu and Kashmir: कश्मीर के मोर्चे से यह खुशी वाली खबर कही जा सकती है कि स्थानीय युवकों को बरगलाने में अब पाकिस्तान कामयाब नहीं हो पा रहा है। इस साल प्रदेश में मारे गए आतंकियों की संख्या इसकी पुष्टि करती है। वर्ष 2024 में अभी तक 64 आतंकी मारे गए हैं। इनमें 42 विदेशी आतंकी थे जबकि 22 जम्मू कश्मीर के नागरिक थे। मारे गए 22 स्थानीय नागरिकों में से मात्र 2 ही ऐसे थे जो एक सप्ताह पूर्व आतंकी खेमे में शामिल हुए थे जबकि बाकी का बतौर आतंकी जीवन 8 महीनों से 3 साल का ही था।

सिर्फ 19 दिसम्बर को कुलगाम में हुई मुठभेड़ में मारा गया हिज्ब का शीर्ष आतंकी कमांडर फारूक नल्ली ही इस साल मरने वाले आतंकियों में ऐसा था जो 15 सालों से कश्मीर में एक्टिव था। जबकि उसके साथ मारे गए उसके 4 साथी 3 से 4 चार साल से कश्मीर में सक्रिय थे।

इस साल अभी तक प्रदेश में जो 42 विदेशी आतंकी मारे गए उनमें से 17 वे थे जिन्होंने एलओसी को पार करने का प्रयास किया था। इन सभी को 26 मुठभेड़ों में मार गिराया गया।

सरकारी आंकड़ों के बकौल, सबसे अधिक 14 विदेशी आतंकी बारामुल्ला में होने वाली 9 मुठभेड़ों में मारे गए थे। जबकि कुछेक विदेशी आतंकियों को जम्मू संभाग में भी मार गिराया गया है। आंकड़े कहते हैं कि 12 विदेशी आतंकियों को जम्मू संभाग में मार गिराया गया।

इतना जरूर था कि प्रदेश में इस साल मारे गए 22 स्थानीय नागरिकों में से सभी को कश्मीर में ही मार गिराया गया था। जबकि सुरक्षाबलों का दावा था कि इस साल मात्र दो युवा ही आतंकवाद की राह पर चले थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरJammuआतंकवादीआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया