लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर केंद्रशासित प्रदेशों में छठे स्थान पर पहुंचा, सुशासन का प्रशासन का दावा खोखला: नेकां

By भाषा | Updated: November 3, 2020 22:10 IST

Open in App

श्रीनगर, तीन नवंबर नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) ने मंगलवार को कहा कि शासन के मामले में जम्मू कश्मीर का सात केंद्रशासित प्रदेशों में छठे नंबर पर आना वर्तमान प्रशासन के अपने प्रशासनिक कार्यप्रदर्शन के बारे में दावे को खोखला साबित करता है।

नेकां के प्रांतीय अध्यक्ष नासिर असलम वानी ने एक बयान में कहा,‘‘यह देखकर बड़ी निराशा होती है कि शासन को लेकर जम्मू कश्मीर सरकार के शेखी बघारने के बावजूद ‘पब्लिक अफेयर्स इनडेक्स, 2020’ में प्रकाशित प्रशासनिक कामकाज में जम्मू कश्मीर इतना नीचे चला गया। ’’

इस रिपोर्ट पर चिंता प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि उसने नेशनल कांफ्रेंस के इस रूख की पुष्टि की है कि जम्मू कश्मीर में शासन और प्रशासन अस्तव्यस्त हो गया है।

इस रिपोर्ट में जम्मू कश्मीर को शासन और प्रशासनिक कार्यप्रदर्शन में छठे पायदान पर रखा गया है।

नेकां नेता ने कहा , ‘‘ पब्लिक अफेयर्स इनडेक्स के निष्कर्ष ने जम्मू कश्मीर की वर्तमान स्थिति के बारे में हमारे अनुमान की पुष्टि की है। यह बस शासन और प्रभावी प्रशासन की बात नहीं है जिसे नुकसान उठाना पड़ा है बल्कि सरकार ने बेरोजगारों को नौकरियां देने का वादा भी तोड़ा है।’’

वानी ने कहा कि अगस्त में जम्मू कश्मीर नीति आयोग के निर्यात तैयारी सूचकांक 2020 में सबसे नीचे था और हाल की रिपोर्ट से भी सामने आया है कि स्थिति बेहतर नहीं हो रही है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन