लाइव न्यूज़ :

Jammu and Kashmir Rajouri: राजौरी में मुठभेड़, दो दिन में कुल चार मारे गए, तीन सैन्याधिकारी जख्मी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 13, 2023 16:22 IST

Jammu and Kashmir Rajouri: जम्मू के पीआरओ (रक्षा) लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने बताया कि भारतीय सेना और जेकेपी 7 सितंबर से दो आतंकवादियों पर नजर रख रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर में अनंतनाग में चल रही एक मुठभेड में तीन सैन्याधिकारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।मुठभेड़ में कुल मिलाकर दो आतंकवादी, सेना का एक जवान और एसपीओ मारे गए।12 सितंबर को भारी गोलीबारी में जिले के नारला इलाके में एक आतंकवादी की मौत हो गई।

Jammu and Kashmir Rajouri: राजौरी में कल से चल रही मुठभेड़ में आज दूसरे दिन एक और आतंकी को मार गिराया गया है जबकि एक एसपीओ की भी जान चली गई। दो दिनों में दो आतंकी मारे गए हैं और दो जवान शहीद हो चुके हैं। इस बीच कश्मीर में अनंतनाग में चल रही एक मुठभेड में तीन सैन्याधिकारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि राजौरी जिले में गोलीबारी में एक और आतंकवादी और एक पुलिस एसपीओ मारा गया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में कुल मिलाकर दो आतंकवादी, सेना का एक जवान और एसपीओ मारे गए। जम्मू के पीआरओ (रक्षा) लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने बताया कि भारतीय सेना और जेकेपी 7 सितंबर से दो आतंकवादियों पर नजर रख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 12 सितंबर को भारी गोलीबारी में जिले के नारला इलाके में एक आतंकवादी की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि चुनौतीपूर्ण मौसम और इलाके के बावजूद आज दूसरे आतंकवादी को मार गिराया गया। प्रवक्ता के बकौल, महत्वपूर्ण जंगी भंडार जब्त कर लिए गए हैं। इस मुठभेड़ में 63 आरआर का एक जवान और एक एसपीओ भी मारा गया।

सेना के एक कुत्ते ने भी अपनी जान दे दी। प्रवक्ता का कहना था कि आपरेशन जारी है इस बीच बुधवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग के कोकरनाग के गडोले इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में दो सेना अधिकारी और एक पुलिस अधिकारी घायल हो गए।

मिलने वाली रिपोर्टों में कहा गया है कि पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने कोकरनाग में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया है। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती गोलीबारी के दौरान सेना के दो अधिकारियों और एक पुलिस अधिकारी को गोली लग गई। तीनों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रवक्ता का कहना था कि जैसे ही सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ी, छिपे हुए आतंकवादियों ने बलों पर गोलीबारी की, जिससे गोलीबारी शुरू हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने भी आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी की पुष्टि की।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन