लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः 45 दिन में 4 सरपंचों की हत्या, तीन माह में 12 नागरिकों को आतंकियों ने मार डाला

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 16, 2022 13:47 IST

कश्मीर में बढ़ते टूरिस्टों के कदमों को रोकने की खातिर अल्पसंख्यक व प्रवासी नागरिकों को निशाना बना रहे हैं। 5 प्रवासी नागरिक व कश्मीरी हिन्दू शामिल थे।

Open in App
ठळक मुद्देपट्टन में एक सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी।पहली मार्च से लेकर अब तक जन प्रतिनिधियों पर आतंकवादियों द्वारा किया गया यह चौथा हमला है।सुरक्षाबलों ने पट्टन गोलीकांड के बाद स्थानीय लोगों से मिले सुराग के आधार पर आतंकियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।

जम्मूः बौखलाए हुए आतंकियों ने डेढ़ माह में चार सरपंचों को कश्मीर में मौत के घाट उतार दिया है। वे अन्य नागरिकों को भी नहीं बख्श रहे हैं। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, 12 नागरिक पिछले 3 महीनों में मारे जा चुके हैं। इनमें अधिकतर अल्पसख्यंक समुदाय से संबंधित थे।

 

कश्मीर में आतंकी नया टारगेट लेकर हमलों को तेज कर चुके हैं। एक तो वे जन प्रतिनिधियों पर हमले कर उन्हें मौत के घाट उतार आगामी चुनावों को पटरी से उतारने की कोशिश में जुटे हैं। साथ ही वे कश्मीर में बढ़ते टूरिस्टों के कदमों को रोकने की खातिर अल्पसंख्यक व प्रवासी नागरिकों को निशाना बना रहे हैं।

यह इसी से स्पष्ट होता था कि इस साल के पहले तीन महीनों में उन्होंने जिन 12 लोगों को मार डाला उनमें 4 सरपंच और 5 प्रवासी नागरिक व कश्मीरी हिन्दू शामिल थे। कल रात को भी आतंकवादियों ने उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला जिले के पट्टन में एक सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी। पहली मार्च से लेकर अब तक जन प्रतिनिधियों पर आतंकवादियों द्वारा किया गया यह चौथा हमला है।

हालांकि सुरक्षाबलों ने पट्टन गोलीकांड के बाद स्थानीय लोगों से मिले सुराग के आधार पर आतंकियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। इस बीच, आतंकी संगठन कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उसके कैडर ने भाजपा के सरपंच की हत्या की है। पहली मार्च के बाद अब तक कश्मीर में किसी पंचायत प्रतिनिधि की आतंकियों द्वारा हत्या की यह चौथी वारदात है।

डेढ़ माह में कश्मीर में जिन चार पंचायत प्रतिनिधियों की हत्या की गई है उनमें  2 मार्च को कुलगाम में पंच मोहम्मद याकूब की हत्या, 9 मार्च को श्रीनगर के खुनमोह में सरपंच समीर अहमद की हत्या, 11 मार्च को कुलगाम के अडूरा में सरंपच शब्बीर अहमद मीर की हत्या तथा 15 अप्रैल को पट्टन में सरपंच की हत्या भी शामिल है।

8 और नागरिक कश्मीर में मारे गए हैं इसी अवधि में। इनमें 5 प्रवासी नागरिक थे। तीन अन्य स्थानीय कश्मीरी थे जो अल्पसंख्यक समुदाय से संबंध रखते थे और 1990 में आतंकवाद के फैलने के बाद अभी तक टिके हुए थे। ताजा हमलों और हत्याओं का परिणाम यह है कि कश्मीर में अभी भी रूके हुए कश्मीरी हिंदू कश्मीर को त्यागने की तैयारियों में जुट गए हैं तो प्रवासी नागरिकों पर बढ़ते हमलों ने उन्हें कश्मीर में आने से पहले एक बार फिर सोचने को मजबूर कर दिया है।

टॅग्स :आतंकी हमलाजम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह