लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर पंचायत उपचुनाव : 804 सरपंच, पंच निर्विरोध निर्वाचित

By भाषा | Updated: November 27, 2020 23:08 IST

Open in App

जम्मू, 27 नवंबर जम्मू-कश्मीर में पंचायत उपचुनावों से पहले करीब 804 सरपंच और पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। यह जानकारी शुक्रवार को अधिकारियों ने दी।

प्रथम चरण के चुनाव शनिवार को शुरू होंगे।

इस बीच, राज्य के डीजीपी दिलबाग सिंह ने चुनावों के सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की और निगरानी बढ़ाने पर बल दिया।

राज्य के चुनाव आयुक्त के. के. शर्मा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘करीब 768 पंच और 36 सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।’’

आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक, कश्मीर में 11,500 पद पंच के और 890 पद सरपंच के खाली हैं और जम्मू संभाग में 185 सीट पंच की और 124 सीट सरपंच की खाली हैं।

नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी सहित क्षेत्रीय दलों ने 2018 में पंचायत चुनावों का बहिष्कार किया था। उस वर्ष जम्मू संभाग और कश्मीर घाटी में 83.5 फीसदी मतदान हुआ था।

जिला विकास परिषद् के चुनाव और पंचायत उपचुनाव 28 नवंबर से 19 दिसंबर के बीच आठ चरणों में होंगे। मतगणना 22 दिसंबर को होगी।

वहीं, जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने शुक्रवार को जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनावों के लिए सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की और निगरानी बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और इसके प्रायोजित एजेंट क्षेत्र में शांति भंग करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर में शनिवार से डीडीसी के पहले चुनाव होने जा रहे हैं।

डीडीसी चुनावों के साथ 12,153 पंचायत क्षेत्रों के भी उपुचनाव होने जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो