लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर पंचायत उपचुनाव : पंचों के लिये 61.10 प्रतिशत, सरपंचों के लिये 49.25 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: December 5, 2020 20:34 IST

Open in App

जम्मू, पांच दिसंबर राज्य के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के के शर्मा ने शनिवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में पंच और सरपंच के खाली पदों के लिये हुए उपचुनावों के तीसरे चरण में क्रमश: 61.10 प्रतिशत और 49.25 प्रतिशत मतदान हुआ।

तीसरे चरण के पंचायत उपचुनाव शुक्रवार को जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनावों के साथ हुए थे।

तीसरे चरण में पंचों के 327 खाली पदों के लिये उपचुनाव हुए।

शर्मा ने कहा, “पंच के लिये हुए उपचुनाव के तीसरे चरण में कुल 52,118 मतदाताओं में से 31,844 मतदाताओं (16,600 पुरुष और 15,244 महिलाएं) ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।” उन्होंने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था और अपराह्न दो बजे संपन्न हो गया था।

उन्होंने कहा कि जम्मू मंडल में 79.47 प्रतिशत और कश्मीर मंडल में 59.63 प्रतिशत मतदान तीसरे चरण के पंच उपचुनाव के दौरान हुआ।

सरपंचों के खाली पदों पर हुए उपचुनाव के संदर्भ में शर्मा ने कहा कि 66 निर्वाचन क्षेत्रों में 49.25 प्रतिशत मतदान हुआ जहां 39,852 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। यहां कुल 80,913 मतदाता थे।

उन्होंने बताया कि जम्मू मंडल में 74.74 प्रतिशत जबकि कश्मीर मंडल में 42.57 प्रतिशत मतदान हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos