लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान की ओर से फिर घुसपैठ, सांबा में तीन अलग-अलग जगहों पर दिखे ड्रोन, फायरिंग के बाद लौटे

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 30, 2021 11:29 IST

सांबा जिले में एक घंटे के अंदर तीन जगहों पर ड्रोन देखे जाने की बात सामने आई है। ये सभी पाकिस्तान की ओर से सीमा पर करके आए थे। फायरिंग के बाद ये पीछे लौट गए।

Open in App
ठळक मुद्देएक घंटे में सांबा जिले में तीन अलग-अलग जगहों पर देखे गए ड्रोन पहला ड्रोन करीब साढ़े आठ बजे पाकिस्तानी ड्रोन सदोह गांव के रास्ते भारतीय सीमा मे घुसाअरनिया सेक्टर के सीमावर्ती क्षेत्र कदोयाल में भी शाम सवा आठ बजे ड्रोन जैसी चीज देखे जाने का दावा

जम्मू: बादलों से आसमान साफ होते ही पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर नापाक हरकत की गई। सीमा पार से गुरुवार देर रात को सांबा जिले में तीन जगहों पर ड्रोन भेजा गया और सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश की गई। 

सूत्रों के अनुसार नौ बजे के करीब सांबा जिले के चिलयाड़ी, बड़ी ब्राहमणा  आर्मी कैंप व घगवाल के सांदी गांव में आईटीबीपी कैंप के निकट 200 मीटर की उंचाई पर ड्रोन की सफेद लाइट देखी गई। 

सुरक्षा बलों ने करीब आधे घंटे के अंतराल में चिलयाड़ी व 2 अन्य जगहों पर तीन पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने पर त्वरित जवाबी कार्रवाई की। चिलयाड़ी में ड्रोन को निशाना बनाने के लिए गोलियां भी दागी। इसके बाद ड्रोन पाकिस्तान इलाके में चले गए। 

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबल हाई अलर्ट पर

इसी बीच ड्रोन देखे जाने की घटना के बाद सुरक्षाबल हाई अलर्ट पर हैं। सुबह सीमा के पास इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जाएगा। अधिकारी कहते हैं कि गांव मावा में गुरुवार शाम को पाकिस्तानी ड्रोन घुस आया, जिसे बीएसएफ जवानों ने फायरिंग कर खदेड़ा। ड्रोन रिगाल गांव की सीमा से पाकिस्तान वापस लौट गया। 

रक्षा सूत्रों के अनुसार गुरुवार शाम करीब साढ़े आठ बजे पाकिस्तानी ड्रोन सदोह गांव के रास्ते भारतीय सीमा मे घुसा और मावा गांव के ऊपर मंडराने लगा। हरकत में आई बीएसएफ की 173वीं वाहिनी के जवानों नें चार राउंड फायर किए। इसके बाद ड्रोन पाकिस्तान लौट गया।

स्थानीय युवाओं के अनुसार उन्होंने मावा पुलिस चौकी के ऊपर एक लाल लाइट को देखा था। कुछ देर के लिए ड्रोन एक जगह ठहरा रहा। बाद में रिगाल गांव की सीमा की ओर बढ़ गया। वहीं अरनिया सेक्टर के सीमावर्ती क्षेत्र कदोयाल में गुरुवार शाम सवा आठ बजे ड्रोन जैसी चीज दिखने से सनसनी फैल गई। लोगों के अनुसार आसमान में लाल और हरी रोशनी वाली कोई चीज मंडरा रही थी।

लोग इसे ड्रोन ही बता रहे हैं, जो गांव कदोयाल से होता हुआ जबोयाल की तरफ चला गया। हालांकि बीएसएफ और अन्य एजेंसियां ड्रोन दिखने की बात से इनकार कर रही हैं। पता चला है कि लाल और हरी रोशनी वाली चीज एयरक्राफ्ट है और इसे बुधवार को भी बिश्नाह इलाके में देखा गया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं