लाइव न्यूज़ :

J&K: पाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत, सीजफायर का उल्लंघन कर LoC पर दागे मोर्टार 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 12, 2019 10:04 IST

जम्मू-कश्मीर: बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास छोटे हथियारों से फायरिंग और मोर्टार दागे है। वहीं, भारतीय सेना ने  जवाबी कार्रवाई की है।

Open in App

पाकिस्तान अपनी हरकतों के बाज नहीं आ रहा है। उसने शुक्रवार (12 अप्रैल) सुबह एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सवजियान सेक्टर में सुबह करीब साढ़े आठ बजे सीजफायर का उल्लंघन किया है। 

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास छोटे हथियारों से फायरिंग और मोर्टार दागे है। वहीं, भारतीय सेना ने  जवाबी कार्रवाई की है।इससे पहले अप्रैल की शुरुआत में ही पुंछ जिले के मनकोट और कृष्णा घाटी इलाकों में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लघंन किया था। इस दौरान गोलीबारी में 5 साल की बच्ची की मौत हो गई थी। पाक के सीजफायर के उल्लघंन में भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की थी। हालांकि पाक की नापाक हरकत की वजह से गोलीबारी में बीएसएफ के एक जवान भी शहीद हो गया था।

इसके अलावा 21 मार्च को राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी जवानों के संघर्ष विराम उल्लंघन में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया था। घटना सुंदरबन सेक्टर में की थी, जिसमें भारतीय सेना के 24 साल के राइफलमैन यश पाल शहीद हो गए थे। 

आपको बता दें, बालाकोट हमले के बाद से पाकिस्तानी बौखलाया हुआ है और वह एलओसी पर लगातार सीजफायर उल्लंघन कर रहा है। हालांकि भारतीय सेना उसके हर हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पाकिस्तान जनवरी से नियंत्रण रेखा पर 100 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर चुका है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरसीजफायरएलओसीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह