LoC पर पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

By भाषा | Updated: July 6, 2019 08:31 IST2019-07-06T08:31:33+5:302019-07-06T08:31:33+5:30

इससे पहले बीते दिनों पाकिस्तानी सेना ने जिला पुंछ के शाहपुर इलाके में एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन करते भारतीय चौकियों को निशाना बनाया था।

Jammu and Kashmir: Pakistan violated ceasefire in Nowshera Sector of District Rajouri | LoC पर पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

LoC पर पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की।

एक जनसंपर्क अधिकारी (रक्षा) ने बताया, ‘‘शुक्रवार रात करीब नौ बजे पाकिस्तान ने नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी कर बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन किया और उसके बाद मोर्टार दागे।’’ उन्होंने बताया कि गोलाबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है।  


इससे पहले बीते दिनों पाकिस्तानी सेना ने जिला पुंछ के शाहपुर इलाके में एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन करते भारतीय चौकियों को निशाना बनाया था।

हालांकि इस गोलीबारी में किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ था। भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई इस गोलीबारी का मुंह तोड़ जवाब दिया था। भारतीय जवानों की जवाबी कार्रवाई से घबराकर पाक जवानों ने गोलीबारी बंद कर दी।

Web Title: Jammu and Kashmir: Pakistan violated ceasefire in Nowshera Sector of District Rajouri

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे