लाइव न्यूज़ :

सीजफायर उल्लंघनः लांचिग पैड पर करीब 300 आतंकी घुसपैठ की फिराक, सेना सतर्क

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 20, 2020 15:42 IST

24 घंटों के भीतर 8 आतंकियों को ढेर करने के बाद कश्मीर में सेना की 15वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू ने कल देर शाम दावा किया था कि अगले दो से तीन महीने में कश्मीर में परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देसेना कहती थी कि पाकिस्तान घुसपैठ की खातिर सीजफायर की धज्जियां हमेशा ही उड़ाता रहेगा।सेना इसे भी मानती थी कि सैंकड़ों आतंकी सीमा पार घुसपैठ के लिए इंतजार कर रहे हैं तथा कश्मीर के भीतर वे दो कार बमों को लेकर घूम रहे हैं।हथियारों व गोला बारूद की तंगी को दूर करने के लिए हथियारों की एयर डिलीवरी अर्थात ड्रोन से हथियार भेजने की कोशिश आरंभ की है।

जम्मूः सच में कश्मीर अगले तीन महीनों के भीतर सामान्य होने जा रहा है। सच में शांति लौट आने वाली है। सच में आतंकवाद पूरी तरह से खत्म होने जा रहा है। यह सवाल सेना के उस दावे के बाद उठ रहे हैं जिसमें उसने कहा है कि अगले तीन महीनों में कश्मीर में सब सामान्य हो जाएगा और खुशहाली लौट आएगी। यह बात अलग है कि यह दावा उस समय किया गया है जबकि प्रदेश पुलिस कहती है कि आतंकी दो कार बम लेकर घूम रहे हैं और पाकिस्तान आतंकियों को हथियारों व गोला बारूद की कमी को पूरा करने के लिए अब एयर डिलीवरी भी करने लगा है।

24 घंटों के भीतर 8 आतंकियों को ढेर करने के बाद कश्मीर में सेना की 15वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू ने कल देर शाम दावा किया था कि अगले दो से तीन महीने में कश्मीर में परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस साल कश्मीर के भीतरी हिस्सों में सौ से अधिक आतंकी मारे जा चुके हैं। इनमें से अधिकांश स्थानीय हैं। हमें किसी स्थानीय आतंकी की मौत पर कोई खुशी नहीं होती, लेकिन हमारे पास कोई दूसरा विकल्प भी नहीं होता। हम स्थानीय युवकों को सरेंडर का पूरा मौका देते हैं। आतंकी संगठनों में नई भर्ती रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं।

उनका कहना था कि नियंत्रण रेखा के पार पाकिस्तानी सेना की निगरानी में लांचिग पैड पर करीब 300 आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं। इतना ही नहीं, हताश आतंकी संगठनों ने अब आपस में हाथ मिला लिया है। सेना कहती थी कि पाकिस्तान घुसपैठ की खातिर सीजफायर की धज्जियां हमेशा ही उड़ाता रहेगा।

और मजेदार बात यह थी कि सेना इसे भी मानती थी कि सैंकड़ों आतंकी सीमा पार घुसपैठ के लिए इंतजार कर रहे हैं तथा कश्मीर के भीतर वे दो कार बमों को लेकर घूम रहे हैं जिन्हें वे किसी भी समय फोड़ने की कोशिश कर सकते हैं। यही नहीं अब तो पाकिस्तान ने कश्मीर के आतंकियों को पेश आ रही हथियारों व गोला बारूद की तंगी को दूर करने के लिए हथियारों की एयर डिलीवरी अर्थात ड्रोन से हथियार भेजने की कोशिश आरंभ की है तो ऐसे में सेना तीन महीनों में कश्मीर में कैसे सामान्य परिस्थितियां बहाल कर पाएगी, इस सवाल के जवाब की फिलहाल सभी को तलाश है।

टॅग्स :भारतीय सेनाजम्मू कश्मीरआतंकवादीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह