लाइव न्यूज़ :

मलबाग में मुठभेड़, सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी, 6 वर्षीय मासूम का हत्यारा आतंकी जाहिद ढेर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 3, 2020 18:43 IST

आईजीपी कश्मीर जोन विजय कुमार ने इसकी पुष्टि की है। बीते 42 दिनों में श्रीनगर में हुई ये तीसरी मुठभेड़ है। इससे पहले 19 मई को नवाकदल में दो आतंकी और 21 जून को जोनीमार में मुठभेड़ हुई थी जिसमें तीन आतंकी मारे गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीनगर में हुई मुठभेड़ में ही हिजबुल मुजाहिदीन का ऑपरेशनल कमांडर एवं तहरीक ए हुर्रियत के अध्यक्ष मोहम्मद अशरफ सेहरई का बेटा जुनैद समेत दो आतंकी मारे गए थे।एक जवान और 6 साल के बच्चे को मारने वाले आतंकी को गुरुवार की रात सुरक्षाबलों की टीम ने श्रीनगर में हुए एनकाउंटर में मार गिराया।मंगलवार को अनंतनाग में आतंकी जाहिद दास को सुरक्षाबलों द्वारा घेरे जाने के बाद फरार होने में कामयाब रहा था।

जम्मूः  श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र मलबाग में हुई मुठभेड़ में आतंकी जाहिद मारा गया है। इसी आतंकी ने बिजबेहरा में सीआरपीएफ और पुलिस के जवान सहित एक मासूम की भी हत्या की थी।

आईजीपी कश्मीर जोन विजय कुमार ने इसकी पुष्टि की है। बीते 42 दिनों में श्रीनगर में हुई ये तीसरी मुठभेड़ है। इससे पहले 19 मई को नवाकदल में दो आतंकी और 21 जून को जोनीमार में मुठभेड़ हुई थी जिसमें तीन आतंकी मारे गए थे। श्रीनगर में हुई मुठभेड़ में ही हिजबुल मुजाहिदीन का ऑपरेशनल कमांडर एवं तहरीक ए हुर्रियत के अध्यक्ष मोहम्मद अशरफ सेहरई का बेटा जुनैद समेत दो आतंकी मारे गए थे।

जाहिद दास की मौत को सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। कश्मीर जोन पुलिस  के अनुसार पिछले हफ्ते जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स का एक जवान और 6 साल के बच्चे को मारने वाले आतंकी को गुरुवार की रात सुरक्षाबलों की टीम ने श्रीनगर में हुए एनकाउंटर में मार गिराया। इसकी जानकारी पुलिस द्वारा दी गई। मंगलवार को अनंतनाग में आतंकी जाहिद दास को सुरक्षाबलों द्वारा घेरे जाने के बाद फरार होने में कामयाब रहा था।

श्रीनगर का इलाका मालबाग में गुरुवार की देर रात स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त सुरक्षाबल अभियान चलाया गया था। एनकाउंटर में ड्यूटी के दौरान एक सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई। जम्मू कश्मीर पुलिस ने यह ट्वीट शुक्रवार की सुबह करके यह जानकारी उपलब्ध कराई।

कश्मीर के आईजीपी ने कहा कि जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने मिलकर आतंकी को मार गिराने में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मुठभेड़ में घायल हुए दो जवानों को बादामीबाग स्थित सैन्य अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इनमें से गंभीर रूप से घायल एक जवान ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दूसरे का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीभारतीय सेनासीआरपीएफपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन