लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: 500 से ज्यादा राजनीतिक कार्यकर्ताओं और नेताओं को हिरासत में लिया गया

By भाषा | Updated: August 8, 2019 04:59 IST

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने के केंद्र के फैसले के बाद से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती समेत 500 से ज्यादा राजनीतिक नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीनगर और घाटी के अन्य हिस्सों में राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। घाटी में पाबंदियों के बीच नूरबाग इलाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

 जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने के केंद्र के फैसले के बाद से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती समेत 500 से ज्यादा राजनीतिक नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर और घाटी के अन्य हिस्सों में राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। नई रिपोर्टो के मुताबिक, श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में अस्थायी हिरासत केंद्र तथा बारामूला एवं गुरेज में अन्य ऐसे केंद्रों में करीब 560 कार्यकर्ताओं को हिरासत में रखा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला तथा पूर्व मुख्यमंत्री तथा पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती को गुपकर रोड पर हरि निकास में हिरासत में रखा गया है।

उन्होंने बताया कि घाटी में पाबंदियों के बीच नूरबाग इलाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई। कुछ युवा कर्फ्यू को लेकर भ्रम की स्थिति की वजह से इलाके में जमा हो गए जिन्हें सीआरपीएफ के कर्मियों ने भगा दिया। उन्होंने बताया कि युवक अद्धसैनिक बलों से बचने के लिए झेलम नदी में कूद गया और डूब गया।

इलाके में प्रदर्शन हुआ जो लाठीचार्ज के बाद खत्म हो गया जिसमें छह लोग जख्मी हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि कर्फ्यू घोषित नहीं किया गया है लेकिन प्रशासन ने सीआरपीसी की धारा 144 लागू की हुई है जिसके तहत एक इलाके में पांच लोग इकट्ठा नहीं हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि समूची घाटी से इस तरह के संघर्षों की रिपोर्टें हैं। संचार माध्यमों पर रोक की वजह से उनका विवरण पता नहीं चला है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों