लाइव न्यूज़ :

Jammu and Kashmir Operation All Out: 24 घंटों में सात आतंकी ढेर, इस साल अभी तक 170 को मार गिराया

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 29, 2020 15:01 IST

पुलवामा में बीती रात सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर में तीन आतंकी मारे गए। सीआरपीएफ की संयुक्त टीम, सेना की 50 राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल आप्रेशन ग्रुप ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों के अनुसार पुलवामा के जदूरा इलाके में हुई मुठभेड़ में तीन अज्ञात आतंकी मारे गए हैं। अभी तलाशी अभियान चल रहा है।सर्च आपरेशन के दौरान आतंकियों ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकियों को मार गिराया।इलाके में सर्च आपरेशन जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलवामा के जदूरा में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ हुई थी।

जम्मूः सुरक्षाबलों ने आज तड़के पुलवामा में आपरेशन ऑलआउट के तहत तीन और आतंकियों को मार गिराया है। पिछले 24 घंटों में 7 आतंकियों को ठोका गया है जबकि इस साल अभी तक 170 आतंकी जहन्नुम में पहुंचाए गए हैं। पुलवामा में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है।

अधिकारियों के अनुसार पुलवामा के जदूरा इलाके में हुई मुठभेड़ में तीन अज्ञात आतंकी मारे गए हैं। अभी तलाशी अभियान चल रहा है। पुलवामा में बीती रात सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर में तीन आतंकी मारे गए। सीआरपीएफ की संयुक्त टीम, सेना की 50 राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल आप्रेशन ग्रुप ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

इलाके में सर्च आपरेशन जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलवामा के जदूरा में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ हुई थी। सर्च आपरेशन के दौरान आतंकियों ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों की पहचान तो नहीं हो पाई है पर वे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं।

इससे पहले शुक्रवार को भी कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 4 आतंकी मारे गए थे और एक आतंकी ने सरेंडर किया था। इस तरह से सुरक्षाबलों ने 24 घंटे में जम्मू कश्मीर में 7 आतंकियों को मार गिराया है।इससे पहले दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को मुठभेड़ में अलबदर के जिला कमांडर शकूर पररे समेत चार आतंकियों को मार गिराया गया।

ये भाजपा से जुड़े श्रीनगर के पंच निसार अहमद के अपहरण व हत्या में शामिल थे। इनसे दो एके 47 राइफल व तीन पिस्टल बरामद किए गए हैं। आईजी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि पंच के अपहरण व हत्या में शामिल शकूर और सुहैल भट समेत चार आतंकी मारे गए हैं। एक आतंकी को मौके से पकड़ा भी गया है। पिछले 24 घंटों में मारे गए 7 आतंकियों के साथ ही जम्मू कश्मीर में इस साल अभी तक मरने वाले आतंकियों का आंकड़ा 170 को पार कर गया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीपाकिस्तानभारतीय सेनाराजनाथ सिंहमनोज मुकुंद नरवणे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया