लाइव न्यूज़ :

J&K: सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा में एक आतंकी को किया ढेर, तलाशी अभियान जारी

By सुरेश डुग्गर | Updated: March 7, 2019 18:37 IST

पुलिस के बकौल हंडवाड़ा के क्रालगुंड इलाके में देर रात आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। आतंकियों ने पुलिस को देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी।

Open in App

कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकियों को ठोकने का आप्रेशन फिलहाल जारी है। इसी क्रम में कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई और एक आतंकी मारा गया। पुलिस के बकौल हंडवाड़ा के क्रालगुंड इलाके में देर रात आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। आतंकियों ने पुलिस को देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी।

सुरक्षाबलों ने इलाके को अभी भी घेर रखा है और तलाशी अभियान चल रहा है। फिलहाल अभी तक एक आतंकी के मारे जाने की सूचना है।  इससे पहले भी हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच तीन दिन तक एनकाउंटर चला था। इस एनकाउंटर के दौरान दो आतंकी मारे गए थे। हालांकि, इस दौरान तीन सीआरपीएफ जवान और दो पुलिसकर्मी भी शहीद हो गए थे। एनकाउंटर के दौरान एक आम नागरिक के मारे जाने की भी खबर थी।

मंगलवार को भी सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था। इसके साथ सुरक्षाबलों ने आतंकियों के घर को उड़ा दिया था। सुरक्षाबलों ने इनके पास से राइफल समेत कई असलहे भी बरामद किए थे। जम्मू कश्मीर में आतंकियों के खात्मे को लेकर सुरक्षाबलों की ओर से चलाया जा रहा अभियान जारी है।

कश्मीर में 14 फरवरी को पुलवामा में आतंकी हमलेे में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद सुरक्षाबलों ने पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड राशिद गाजी को मार गिराया था। बीते एक हफ्ते में शोपियां और कुलगाम में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकी मार गिराए।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो