लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, दो के छिपे होने की आशंका, ऑपरेशन जारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 15, 2022 11:47 IST

जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा जिले के चारसू इलाके में मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया। अभी ऑपरेशन जारी है। मारे गए आतंकी की पहचान नहीं हो सकी है।

Open in App
ठळक मुद्देअवंतीपोरा जिले के चारसू इलाके में मंगलवार सुबह शुरू हुई थी मुठभेड़।एक आतंकी मारा गया, अभी दो से तीन और आतंकियों के इलाके में छिपे होने की आशंका है।सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया है, फिलहाल मारे गए आतंकी की पहचान नहीं हो सकी है।

जम्मू: अवंतीपोरा जिले के चारसू इलाके में मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच में मुठभेड़ शुरू हो गई। खबर है कि इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने पर पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने चारसू में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही सुरक्षाबलों की टीम संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ी तो वहां पर पहले से छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट करते हुए बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को मार गिराया गया है। अभी ऑपरेशन जारी है। मौके पर सुरक्षाबल तैनात हैं। बताया जा रहा है कि अभी दो आतंकी और छिपे हुए हैं। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया है। इसके लिए आसपास के आने-जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया गया है। कुछ नागरिकों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि इलाके में छिपे आतंकियों की संख्या दो से तीन हो सकती है। फिलहाल एक को मार गिराया या है। ये आतंकी किसी संगठन से संबंधित हैं, फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। अभी भी आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच रूक-रूककर गोलीबारी जारी है। 

पुलिस का कहना है कि मंगलवार तड़के चारसू इलाके में आतंकियों के देखे जाने की सूचना के बाद यहां तलाशी अभियान चलाया गया था। जैसे ही सुरक्षाकर्मी इलाके में पहुंचे और आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया, छिपे आतंकियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।

इससे पहले सोमवार को पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने जैश-ए- मोहम्मद के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया था। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों द्वारा औचक जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि उसकी पहचान अबरार बशीर के रूप में की गई है जो पुलवामा का रहने वाला है। प्रवक्ता ने कहा कि आतंकवादी के पास से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह