लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: सुरक्षा बलों और आतंकवादियों की मुठभेड़ में आतंकी ढेर, जवान घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 27, 2020 21:49 IST

हाल ही में गणतंत्र दिवस से ठीक पहले सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा से आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया था।

Open in App
ठळक मुद्देअनंतनाग जिले के अरवानी इलाके में कुछ आतंकवादियों द्वारा की गयी गोलीबारी में एक जवान को गोली लग गई। अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू हो गई जिसके जवाबी हमले में सुरक्षा बलों ने भी गोलीबारी की।

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार को एक गश्ती दल और आतंकवादियों के बीच हुई गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया जबकि भारतीय सेना सुरक्षा बल का एक जवान घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उनहोंने बताया कि अनंतनाग जिले के अरवानी इलाके में कुछ आतंकवादियों द्वारा की गयी गोलीबारी में एक जवान को गोली लग गई।उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने इस क्षेत्र की घेराबंदी कर ली है और हमलावरों की तलाश के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है। अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू हो गई जिसके जवाबी हमले में सुरक्षा बलों ने भी गोलीबारी की। गोलीबारी के दौरान एक अज्ञात आतंकवादी की मारा गया। हाल ही में गणतंत्र दिवस से ठीक पहले सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा से आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राहुल मलिक ने पत्रकारों को बताया था कि शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न हिस्सों में चलाए गए अभियान में आतंकवादियों के लिए कार्य कर रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया। उनसे भारी मात्रा में हथियार जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार लोगों को मीडिया के समक्ष प्रस्तुत करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ समय से इन पर नजर रखी जा रही थी। अधिकारी ने बताया कि ये न केवल लश्कर और हिजबुल दोनों आतंकवादी संगठनों के लिए काम कर रहे थे और उन्हें ठिकाना मुहैया करा रहे थे बल्कि साजो-सामान, परिवहन और धन भी मुहैया करा रहे थे। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया था कि उन लोगों से जब्त हथियारों में दो अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (यूजीबीएल), रॉकेट से छोड़े जाने वाले तीन ग्रेनेड, यूजीबीएल से लांच होने वाले तीन ग्रेनेड, एके असॉल्ट राइफल की 500 राउंड गोलियां शामिल हैं।(एजेंसी इनपुट के साथ)

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमलाटेरर फंडिंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है