लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: पुलवामा में मुठभेड़ में एक जवान शहीद, एक आतंकी ढेर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 7, 2020 10:33 IST

कश्मीर जोन पुलिस ने कहा सुबह जम्मू -कश्मीर के पुलवामा के गोसू इलाके में एक मुठभेड़ शुरू हुई। पुलिस और सुरक्षा बल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकुलगाम कोर्ट कांप्लेक्स के पास एसएसबी 49वीं बटालियन का कैंप है। कुलगाम में एसएसबी के एक जवान ने कहासुनी के बाद अपने अधिकारी की गोली मार कर हत्‍या कर दी और फिर अपने आपको भी गोली मार ली।'

जम्‍मू-कश्‍मीर में दो घटनाओं में तीन जवान मारे गए हैं। एक आतंकी को भी मुठभेड़ में ऐर कर दिया गया है। पुलवामा के पुलवामा के गोसू इलाके में चल रही मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। इसमें जख्‍मी हुए दो सैनिकों तथा एक पुलिसकर्मी में से एक जवान ने दम तोड़ दिया। जबकि कुलगाम में एसएसबी के एक जवान ने कहासुनी के बाद अपने अधिकारी की गोली मार कर हत्‍या कर दी और फिर अपने आपको भी गोली मार ली।'

कश्मीर जोन पुलिस ने कहा सुबह जम्मू -कश्मीर के पुलवामा के गोसू इलाके में एक मुठभेड़ शुरू हुई। पुलिस और सुरक्षा बल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। ऑपरेशन चल रहा है। मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। एक जवान भी शहीद हो गया है। दो अन्‍य जवान जख्‍मी हुए हैं तथा आतंकियों से मुठभेड़ अभी जारी थी।

दूसरी ओर कुलगाम जिले में एसएसबी कैंप में किसी बात को लेकर विवाद के बाद जवान ने अपने एएसआई अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को गोली मार ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  

कुलगाम कोर्ट कांप्लेक्स के पास एसएसबी 49वीं बटालियन का कैंप है। सोमवार की देर रात संतरी का एएसआई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद उसने सर्विस राइफल से एएसआई को गोली मार दी। वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। इसके बाद संतरी ने खुद को भी गोली मार ली। 

गोलियों की आवाज सुनकर अन्य जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने पाया कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। दोनों की शिनाख्त संदीप तथा हेमंत के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह