लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या हुई 198, उप राज्यपाल, बोले- रेड जोन इलाकों में पाबंदियां लंबी चलेंगी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 10, 2020 19:32 IST

Open in App
ठळक मुद्देआज बारामुल्ला में 7 तथा कुपवाड़ा में 3 नए मामले सामने आए हैं जो पाजिटिव पाए गए हैं। श्रीनगर में छह दिनों में कोरोना मरीजों की संख्या दोगुने से अधिक हो जाने के बाद प्रशासन ने पाबंदियों को पहले से अधिक सख्त कर कर दिया है।

जम्मू:जम्मू कश्मीर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यही कारण था कि आज भी 10 नए मरीज पाजिटिव पाए जाने के बाद संक्रमितों की संख्या 198 हो गई है। बढ़ती संख्या के कारण रेड जोन इलाकों में सख्ती और बढ़ा दी गई है तथा उप राज्यपाल ने कहा है कि रेड जोन इलाकों मे पाबंदिया लंबी चलेगी।

आज बारामुल्ला में 7 तथा कुपवाड़ा में 3 नए मामले सामने आए हैं जो पाजिटिव पाए गए हैं। आज पूरे प्रदेश में सख्ती बरती जा रही थी। श्रीनगर में छह दिनों में कोरोना मरीजों की संख्या दोगुने से अधिक हो जाने के बाद प्रशासन ने पाबंदियों को पहले से अधिक सख्त कर कर दिया है। उपायुक्त डा शाहिद इकबाल चौधरी ने कहा कि बिना पास के कोई भी नहीं निकल सकेगा। उन्होंने अंतर जिला यात्रा भी कम करने की बात कही है।

इस बीच केंद्र शासित जम्मू कश्मीर प्रदेश के उपराज्यपाल जीसी मूर्मू ने घोषणा की है कि प्रदेश के रेड जोन घोषित इलाकों में से 34 रेड जोन में 14 अप्रैल के बाद भी पाबंदियां लागू रहेंगी। उन्होंने कहा कि यह पाबंदियां किस तरह की होंगी, किन हालातों में लोगों को जाने की अनुमति होगी और किस तरह यहां सोशल डिस्टेंसिंग को लागू किया जा सकता है, इस पर विचार हो रहा है। सभी तय होने के बाद इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

मुर्मू ने कहा कि राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमित मामले चिंताजनक है। कोरोना संक्रमित लोग अभी भी सामने आकर अपने स्वास्थ्य की जांच नहीं करवा रहे हैं। जहां तक कई बार अपील करने के बाद भी लोग अपनी ट्रेवल डिस्ट्री छुपा रहे हैं। अभी तक जम्मू-कश्मीर में 1900 ऐसे लोगों की पहचान की जा चुकी है, जो पिछले दिनों नई दिल्ली निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात द्वारा आयोजित मरकज में भाग लेकर यहां लौटे थे। उनकी पहचान मोबाइल नंबर से की गई। वे सहयोग कर रहे हैं। उनकी जांच की जा रही है और उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कोरोना को मात देने के लिए प्रशासनिक स्तर पर हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने यह जानकारी भी दी कि हमारे पास एन95 मास्क 17000, पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्यूवमेंट किट्स 13000 और वेंटिलेटर 200 के करीब हैं। जल्द ही हमारे पास 80000 रेपिड टेस्ट किट्स भी पहुंच जाएंगी। रेड जोन घोषित इलाकों में कोरोना संक्रमण को खत्म करने के लिए ही इन सबको इस्तेमाल में लाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह कोरोना के प्रकोप को जम्मू-कश्मीर से खत्म करने के लिए प्रशासन का सहयोग करें। पाबंदी वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को हर संभव सुविधा मुहैया कराई जाएगी। लोगों को स्वास्थ्य के साथ-साथ हर मूलभूत सुविधा मिले इसके लिए प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसजम्मू कश्मीरकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं