लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: डीडीसी चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर दलों में कोई मतभेद नहीं- पीएजीडी

By भाषा | Updated: November 15, 2020 17:53 IST

Open in App

श्रीनगर, 15 नवम्बर जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के दूसरे चरण के लिए गुपकर घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी) शुरुआती अड़चनों के बाद सीटों के बंटवारे को लेकर रविवार को एक आम सहमति पर पहुंचा और उसने कहा कि गठबंधन के सहयोगियों के बीच कोई मतभेद नहीं है।

पीएजीडी के सदस्य मैराथन बैठक करने के बाद भी शनिवार को डीडीसी चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर किसी फार्मूले को अंतिम रूप देने में विफल रहे थे। यह दो दिनों में पीएजीडी सदस्यों की इस मुद्दे पर तीसरी बैठक थी।

गठबंधन के सहयोगियों ने नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के आवास पर रविवार को भी विचार-विमर्श किया। अब्दुल्ला पीएजीडी के अध्यक्ष भी हैं।

पीएजीडी के एक नेता ने कहा कि बैठक में चुनावों के दूसरे चरण के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति बनी है।

उन्होंने कहा कि अब्दुल्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक में पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती, जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) के अध्यक्ष जी ए मीर, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद लोन, माकपा के नेता एम वाई तारिगामी, अवामी नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुजफ्फर शाह आदि मौजूद थे।

उन्होंने बताया कि आठ चरणों में होने वाले चुनाव के शेष चरणों के लिए भी सीटों के बंटवारे को लेकर विचार-विमर्श जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि सीटों के बंटवारे की सूची को गठबंधन द्वारा मीडिया के साथ एक या दो दिन में साझा किये जाने की संभावना है।

इस बीच, बैठक के बाद अब्दुल्ला के आवास के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए जेकेपीसीसी के अध्यक्ष जी ए मीर ने कहा कि गठबंधन के सहयोगियों के बीच कोई मतभेद नहीं है क्योंकि हर कोई समझता है कि यह जम्मू और कश्मीर के लोगों के अधिकारों के लिए एक बड़ी लड़ाई का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि रविवार की बैठक सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप देने के लिये आयोजित की गई थी।

जब उनसे पूछा गया कि क्या कांग्रेस केवल चुनावों के लिए गठबंधन में है या इसके बाद भी इसका हिस्सा रहेगी तो उन्होंने कहा, ‘‘ये चीजें बाद में आयेंगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह व्यावहारिक है कि चुनाव राजनीति का आधार है। हम एक एजेंडे के साथ चुनाव में जा रहे हैं और मुझे लगता है कि हमें पहले उस पर ध्यान देना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया