लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में रात भर हुई मुठभेड़, आतंकियों को तलाशने के लिए सुरक्षाबलों ने घर-घर की तलाशी लेना किया शुरू

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 14, 2020 17:55 IST

कुलगाम के गांव यमरच में आतंकियों की मौजूदगी की खबर उन्हें गत बुधवार रात को मिली थी। सूचना मिलते ही एसओजी, सेना की 34 आरआर बटालियन, सीआरपीएफ के जवानों ने सबसे पहले गांव की घेराबंदी की और उसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया।

Open in App
ठळक मुद्देकुलगाम के गांव यमरच में वे आतंकी फरार होने में कामयाब हो गए हैं कुलगाम में प्रशासन ने इंटरनेट सेवा को भी बंद कर दिया है।

जम्मू: कश्मीर वादी के दक्षिणी हिस्से के कुलगाम के गांव यमरच में वे आतंकी फरार होने में कामयाब हो गए हैं जिनके साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ रातभर चली थी। हालांकि सुरक्षाबलों का कहना है कि उन्होंने रात से ही पूरे गांव की घेराबंदी कर रखी है। इसलिए आतंकवादियों का गांव से बाहर निकलना संभव नहीं है। वे अभी भी गांव में ही किसी घर में छिपे हुए हैं। इन आतंकवादियों की संख्या 3 से 4 बताई जा रही है। उन्हें एक बार फिर तलाशने के लिए सुरक्षाबलों ने घर-घर की तलाशी लेना शुरू किया है। एहतियात के तौर पर कुलगाम में प्रशासन ने इंटरनेट सेवा को भी बंद कर दिया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कुलगाम के गांव यमरच में आतंकियों की मौजूदगी की खबर उन्हें गत बुधवार रात को मिली थी। सूचना मिलते ही एसओजी, सेना की 34 आरआर बटालियन, सीआरपीएफ के जवानों ने सबसे पहले गांव की घेराबंदी की और उसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया। गांव में किसी घर में छिपे आतंकवादियों ने जब सुरक्षाबलों को अपने नजदीक आता पाया तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। अंधेरा हो जाने पर गोलीबारी थम गइ। रात साढ़ बारह और एक बजे के बीच आतंकवादियों ने एक बार फिर सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू की परंतु आंधे घंटे के बाद वह फिर से थम गई।

आज सुबह भी सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच करीब एक घंटे तक गोलीबारी चली परंतु उसके बाद फिर गोलीबारी थम गइ। जब आतंकवादियों की और से काफी देर तक कोइ जवाबी कार्रवाई नहीं हुइ तो मुठभेड़ स्थल पर तलाशी अभियान शुरू किया गया, आतंकी वहां मौजूद नहीं थे। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया