लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में रात्रि कर्फ्यू लागू, सुबह दस से शाम 7 बजे तक खुलेंगे बाजार

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 20, 2021 17:19 IST

जम्मू-कश्मीरः सार्वजनिक परिवहन (मेटाडोर/मिनीबस/बस) में महज 50 प्रतिशत क्षमता तक ही यात्रियों के सवार होने की अनुमति होगी।

Open in App
ठळक मुद्देजिला पुलिस अधीक्षक इसका अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।मॉल में एक दिन आधी दुकानें और अगले दिन बाकी आधी दुकानें खुलेंगी।मंगलवार को सभी निगम एवं शहरी निकायों तक विस्तार कर दिया।

जम्मूः जम्मू कश्मीर पूर्ण लाकडाउन की ओर बढ़ने लगा है। पूरे प्रदेश में रात्रि कर्फ्यू लागू करने के साथ ही दुकानें व व्यापारिक संस्थानों को अब सुबह दस से शाम 7 बजे तक खोला जाएगा।

 

इसके अतिरिक्त बाजारों को रोटेशन के आधार पर खोला जाएगा। उप राज्यपाल ने इस आशय के आदेश जारी किए हैं। प्रशासन ने प्रदेश के सभी बीस जिलों में रात दस बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू के आदेश जारी कर दिए हैं। मौजूदा समय जम्मू कश्मीर के आठ जिलों में यह कर्फ्यू लगाया जा रहा था लेकिन अब कोरोना की भयावह स्थित को देखते हुए इसे पूरे प्रदेश में लागू कर दिया गया है।

इसके अलावा प्रदेश में बाजारों को भी रोटेशन के आधार पर खोलने का आदेश जारी किया गया है। यानि अब बाजार में रोजाना पचास प्रतिशत दुकानें ही खुलेंगी और यह व्यवस्था अगले आदेश के जारी होने तक रहेगी। जबकि दुकानों के खुलने का समय बदल कर सुबह 10 से शाम 7 बजे तक कर दिया गया है।

उपराज्यपाल के कार्यालय के यह आदेश मंगलवार को जारी किए गए हैं और उपराज्यपाल ने सभी डिप्टी कमिश्नरों से इस आदेश को सख्ती से लागू करवाने के निर्देश भी दिए हैं। जम्मू कश्मीर में कोरोना के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रदेश में सोमवार को पंद्रह सौ से अधिक कोरोना के मामले आए हैं जो अब तक के सबसे ज्यादा मामले हैं।

अस्पताल भी इस समय कोरोना के मरीजों से भरे पढ़े हैं और अगर यही स्थिति कुछ दिन और रही तो अस्पतालों में भी मरीजों को भर्ती करना संभव नहीं होगा। उधर उपराज्यपाल के आदेश के बाद बुधवार से बाजार रोटेशन के आधार पर खुलेंगे। बाजार एसोसिएशन व जिला प्रशासन के बीच बातचीत कर फैसला लिया जाएगा कि वहां कौन कौन सी दुकानें या लेन को बारी बारी खोला जाएगा।

सभी जिला प्रशासन ने पहले ही बाजार एसोसिएशनों से सहयोग मांगा था जिसके बाद जम्मू शहर के सबसे बड़े होलसेल बाजार वेयर हाउस सहित कुछ अन्य ने सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे दुकानें खोलने का फैसला अपने स्तर पर लिया था लेकिन अब वे भी रोटेशन के आधार पर ही खुलेंगे।

यात्री वाहनों में बैठेंगे क्षमता से अधिक यात्री कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने यात्री वाहनों के लिए भी कुछ हिदायतें जारी की हैं। प्रशासन ने सभी यात्री वाहनों में अब क्षमता से आधे यात्रियों को ही बिठाने के आदेश जारी किए हैं।

उपराज्यपाल प्रशासन ने इस आदेश को सख्ती से लागू करवाने के लिए सभी जिलों के एसएसपी को निर्देश दिए हैं कि वे गाड़ियों में यात्रियों पर नजर रखें। एक सीट पर एक ही सवारी को बिठाया जाए और अगर किसी यात्री वाहन में आधी क्षमता से अधिक यात्री पाए जाते हैं तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?