लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: एनआईए ने बारामूला में की बड़ी कार्रवाई, हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी बारिस रेशी की संपत्ति कुर्क

By अंजली चौहान | Updated: March 3, 2023 13:00 IST

जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को एनआईए ने हिजबूल मुजाहिदीन के आतंकवादी बासित रेशी की संपत्ति कुर्क कर ली है।

Open in App
ठळक मुद्दे उत्तरी कश्मीर में एनआईए ने आतंकवादी पर की बड़ी कार्रवाई एनआईए ने आतंकी बासित रेशी के घर को कुर्क कर लिया हैएनआईए के मुताबिक बासित इस समय पाकिस्तान में स्थित है

श्रीनगर: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा कश्मीर घाटी में आतंकवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। शुक्रवार को  जांच एजेंसी ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर क्षेत्र में हिजबूल मुजाहिदीन के आतंकवादी बासित रेशी की संपत्ति कुर्क कर ली है। ये कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब अभी बीते गुरुवार को ही एनआईए ने श्रीनगर में आतंकवादी कमांडर मुश्ताक अहमद जरगर की संपत्ति कुर्क करने की थी। 

गौरतलब है कि शुक्रवार की सुबह पुलिस ने सीआरपीएफ के साथ एनआईए के अधिकारी सोपोर के डांगरपोरा इलाके में पहुंचे और बारिस अहमद रेशी के घर को कुर्क कर लिया। एजेंसी के मुताबिक, वर्तमान समय में आतंकी बासित पाकिस्तान में है। 

गृह मंत्रालय ने बासित को घोषित किया आतंकी 

गौरतलब है कि गृह मंत्रालय (एमएचए) ने बासित रेशी को यूएपीए के तहत एक नामित आतंकवादी के रूप में घोषित किया था। बासित रेशी हिजबुल मुजाहिदीन का सदस्य है और वह विध्वंसक गतिविधियों में शामिल होने और जम्मू कश्मीर में टारगेट किलिंग में शामिल है।

बासित रेशी ने 18 अगस्त, 2015 को सोपोर में ताजजौर शरीफ सेठ अस्तान में बाबा अली रैना की दरगाह स्थित पुलिस चौकी परहमले की भी योजना बनाई और उसे अंजाम दिया। इस हमले में एक पुलिस कर्मी और आम नागरिक की मौत हो गई थी। 

सोपोर का रहने वाला है बासित 

जानकारी के अनुसार, बासित रेशी का जन्म 4 मार्च 1996 को बारामूला जिसे के यमबरजलवारी शिवा डांगरपोरा सोपोर इलाके का रहने वाला है। अपने मूल क्षेत्र में अपने सहयोगियों के अच्छे नेटवर्क के कारण, वह आतंकवादी हमलों की योजना और हमले में शामिल है।

उस पर सीमा पार से हथियारों और गोला-बारूद के प्रबंधन और वित्तपोषण में शामिल होने और युवाओं को उग्रवादी गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित करने का आरोप है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनआईएHizbul Mujahideenआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया