लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः आतंकी मुश्ताक जरगर उर्फ लट्राम की NIA ने कुर्क की संपत्ति, मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी का किया था अपहरण

By अनिल शर्मा | Updated: March 2, 2023 09:54 IST

मुश्ताक जरगर 1989 में तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रुबैया सईद के अपहरण में अपनी भूमिका के कारण सुर्खियों में रहा था

Open in App
ठळक मुद्देआतंकवादी मुश्ताक उर्फ लट्राम फरार है और उसके पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में रहने की खबर है।मुश्ताक जरगर को 1999 में इंडियन एयरलाइंस की उड़ान 814(IC 814) को हाइजैक कर यात्रियों के बदले रिहा किया गया था।

श्रीनगरः राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अल-उमर मुजाहिदीन के संस्थापक और मुख्य कमांडर मुश्ताक जरगर की श्रीनगर स्थित संपत्ति कुर्क की। पुलिस ने श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में स्थित उसके घर पर कुर्की की सूचना चस्पा कर दी है। गौरतलब है कि आतंकवादी मुश्ताक उर्फ लट्राम फरार है और उसके पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में रहने की खबर है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर 540 वर्ग फुट के भूखंड पर स्थित इस इमारत को कठोर गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत कुर्क किया गया है। मुश्ताक जरगर 1989 में तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रुबैया सईद के अपहरण में अपनी भूमिका के कारण सुर्खियों में रहा था।

मुश्ताक जरगर को 1999 में इंडियन एयरलाइंस की उड़ान 814 (IC 814) को हाइजैक कर यात्रियों के बदले रिहा किया गया था। 1999 में अफगानिस्तान के शहर कंधार में अपहृत ‘इंडियन एयरलाइंस’ के विमान के बदले में जैश प्रमुख मसूद अजहर और हरकत-उल-मुजाहिदीन के प्रमुख उमर सईद शेख के साथ रिहा होने पर वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आया था।

भाषा इनपुट के साथ

 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीएनआईए
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं