लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में नया ट्रेंड! इस साल 9 आतंकियों ने किया मुठभेड़ के दौरान सरेंडर, पर हथियार थामने वालों का आंकड़ा अभी नहीं हुआ है कम

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 6, 2020 14:14 IST

जम्मू-कश्मीर में आतंक का हाथ थामने वाले युवाओं की संख्या में अभी कमी नहीं आई है लेकिन ये जरूर अच्छी बात है कि कई स्थानीय आतंकी अब हथियार डाल रहे हैं। वे मुख्यधारा की ओर लौटने लगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में दिख रहा है नया ट्रेंड, सुरक्षाकर्मियों ने इस साल 9 आतंकियों को मुठभेड़ के दौरान हथियार डालने पर मजबूर किया145 से अधिक कश्मीरी युवा इस साल आतंक की राह पर चले हैं, इनमें तीस के करीब को हिरासत में ले लिया गया है और अब तक 65 मारे गए हैं

जम्मू: सुरक्षाबलों के लिए यह खुशी की बात हो सकती है कि इस साल वे 9 आतंकियों को मुठभेड़ों के दौरान हथियार डालने पर मजबूर कर सके हैं। यह कश्मीर में नया ट्रेंड है जिसमें घर वापसी के लिए मुठभेड़ों में उलझे आतंकियों को उनसे हथियार डलवाने की लगातार कोशिश की जा रही है। इसमें स्थानीय आतंकियों के परिजनों की भी सहायता ली जा रही है। बहरहाल, सरेंडर की इस बढ़ी संख्या के बावजूद आतंक की राह को थामने वालों का आंकड़ा नीचे नहीं आ रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, 145 से अधिक कश्मीरी युवा इस साल आतंक की राह पर चले हैं। अधिकारी कहते हैं कि इनमें से 65 को मार दिया गया है। तीस के करीब को हिरासत में ले लिया गया है और बाकी की तलाश की जा रही है। ऐसे में चिंता इस बात की है कि आखिर अभी भी कश्मीर में आतंकवाद की ओर आकर्षण क्यों बना हुआ है।

कश्मीर में आतंकवाद को फैले हुए 32 सालों का अरसा हो चुका है। हजारों आतंकियों को ढेर किया जा चुका है क्योंकि कोई सरेंडर पालिसी नहीं होने के कारण एक हजार से अधिक आतंकियों ने ही हथियार डाले हैं। न ही सुरक्षाबलों ने इस ओर अधिक ध्यान दिया। यही कारण था कि यह आंकड़ा अधिक नहीं बढ़ पाया। 

इतना जरूर था कि नए ट्रेंड के तहत अब जब ऑपरेशन मां सेना की ओर से चलाया गया तो आतंकी बनने वालों की ‘घर वापसी’ में संख्या बढ़ने लगी। बिन मुठभेड़ों में उलझने वाले करीब 60 युवक वापस घरों को लौट आए और मुठभेड़ों के दौरान भी 9 युवक अभी तक हथियार छोड़ चुके हैं।

सेना की ओर से घर वापसी के प्रति स्पष्टता यह है कि ऑपरेशन मां सिर्फ स्थानीय युवकों के लिए है। विदेशी आतंकियों के लिए तलाश करो और मार डालो का अभियान छेड़ा गया है। यही कारण था कि इस साल मारे गए 200 से अधिक आतंकियों में अभी भी उन विदेशी आतंकियों की संख्या अधिक है जो सीमा पार से आने में कामयाब हुए थे। कई आतंकी तो सालों से कश्मीर में ही सक्रिय हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन