लाइव न्यूज़ :

बर्फबारी, भूस्खलन की वजह से जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

By भाषा | Updated: November 16, 2020 16:23 IST

Open in App

बनिहाल/जम्मू, 16 नवम्बर जवाहर टनल के आसपास बर्फबारी और रामबन जिले में कई स्थानों पर भूस्खलन होने से जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग को सोमवार को यातायात के लिए बंद कर दिया गया।

कश्मीर को हर मौसम में पूरे देश से जोड़ने वाला यह एक मात्र राजमार्ग है।

अधिकारियों ने बताया कि घाटी को पूरे देश से जोड़ने वाली मुगल रोड भी बर्फबारी के कारण लगातार तीसरे दिन बंद है क्योंकि ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई है, वहीं जम्मू और अन्य हिस्सों के मैदानी इलाकों में रविवार दोपहर से बारिश जारी है।

उन्होंने बताया कि जवाहर टनल के आसपास रविवार शाम बर्फबारी शुरू हुई थी जो रुक-रुक कर जारी है, जिससे सड़क पर फिसलन होने के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए बंद करना पड़ा।

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कर्मियों और मशीनों की सहायता से सड़क को साफ करने का काम जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सड़क को साफ करने के लिए अपने कार्यबल को तैनात किया है, लेकिन लगातार बारिश के कारण काम में बाधा आ रही है। यातायात के लिए इस मार्ग के आज शाम तक खुलने की उम्मीद है।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले को जम्मू क्षेत्र के पुंछ और राजौरी जिलों से जोड़ने वाली मुगल रोड पीर की गली और आसपास के इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण आज तीसरे दिन भी बंद रही।

उन्होंने बताया कि दोपहर बाद मौसम साफ होने का पूर्वानुमान है जिसे देखते हुए बर्फ हटाने का काम शाम तक शुरू किया जा सकता है।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों रामबन, डोडा, पुंछ, राजौरी और उधमपुर जिलों में बर्फबारी की खबर है और जम्मू शहर सहित मैदानी इलाकों में रविवार से बारिश हो रही है।

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी के अनुसार बर्फबारी के बाद जम्मू का बनिहाल सबसे ठंडा इलाका रहा। वहां सोमवार सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटे में 37.4 मिमी बारिश हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां