लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: डीडीसी चुनाव में अपराह्न एक बजे तक 47 प्रतिशत से अधिक मतदान

By भाषा | Updated: December 16, 2020 16:31 IST

Open in App

जम्मू, 16 दिसंबर जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद के चुनाव में बुधवार को सातवें चरण के मतदान में अपराह्न एक बजे तक 47.43 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और अपराह्न दो बजे तक लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

हालांकि कुल मत प्रतिशत अभी पता नहीं चला है।

कश्मीर घाटी में बांदीपोरा जिले में सर्वाधिक 58.78 प्रतिशत मतदान हुआ।

राज्य में सबसे ज्यादा मतदान सांबा में हुआ जहां 64.90 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया।

राज्य निर्वाचन आयुक्त के कार्यालय से जारी आंकड़ों के अनुसार अपराह्न एक बजे तक कश्मीर डिवीजन के पुलवामा में 9.37 प्रतिशत, बारामूला में 49.50 प्रतिशत, कुलगाम में 14.32 प्रतिशत, शोपियां में 5.20 प्रतिशत, अनंतनाग में 18.81 प्रतिशत, बांदीपोरा में 58.78 प्रतिशत, गांदरबल में 41.60 प्रतिशत, कुपवाड़ा में 42.19 प्रतिशत और बड़गाम में 39.48 प्रतिशत मतदान हुआ।

उन्होंने कहा कि जम्मू डिवीजन में अपराह्न एक बजे तक किश्तवाड़ में 61.01 प्रतिशत, उधमपुर में 58.69 प्रतिशत, जम्मू में 58.81 प्रतिशत, कठुआ में 59.35 प्रतिशत, रामबन में 57.93 प्रतिशत, डोडा में 50.13 प्रतिशत, सांबा में 64.90 प्रतिशत, पुंछ में 69.92 प्रतिशत, राजौरी में 61.38 प्रतिशत और रियासी में 58.89 प्रतिशत मतदान हुआ।

अपराह्न एक बजे तक कश्मीर डिवीजन में कुल 32.41 प्रतिशत मतदान हुआ और जम्मू डिवीजन में 59.90 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह