लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर : डीडीसी चुनावों के पहले चरण में सुबह 11 बजे तक 22 फीसदी से अधिक मतदान

By भाषा | Updated: November 28, 2020 15:23 IST

Open in App

श्रीनगर, जम्मू, 28 नवंबर जम्मू-कश्मीर में शनिवार को, पहले जिला विकास परिषद् (डीडीसी) चुनावों में सुबह 11 बजे तक 22 फीसदी से अधिक मतदान हुआ । अधिकारियों ने बताया कि अभी तक सबसे अधिक 36.40 फीसदी वोट सांबा जिले में पड़े जबकि पुलवामा जिले में सबसे कम 3.51 प्रतिशत वोट पड़े।

पिछले वर्ष जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश के तौर पर पुनर्गठित करने के बाद आठ चरणों में होने वाला यह डीडीसी चुनाव, यहां पहला चुनाव है और इसके साथ ही पंचायत उपचुनाव भी हो रहे हैं।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘जम्मू-कश्मीर के सभी जिलों में सुबह 11 बजे तक डीडीसी चुनावों के पहले चरण में 22.12 फीसदी वोट पड़े हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि सुबह सात बजे से विभिन्न प्रखंडों में मतदान जारी है और किसी अप्रिय घटना की अभी तक सूचना नहीं है। यह दो बजे समाप्त होगा।

डीडीसी चुनावों को गुपकर घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी), भाजपा और पूर्व वित्त मंत्री अलताफ बुखारी की अपनी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के तौर पर देखा जा रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक पहले चरण में 1,475 उम्मीदवार मैदान में हैं।

जम्मू-कश्मीर चुनाव आयुक्त कार्यालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, केंद्र शासित प्रदेश के कश्मीर संभाग के शोपियां जिले में अभी तक सर्वाधिक 29.34 फीसदी वोट पड़े है, वहीं जम्मू संभाग के सांबा जिले में सबसे अधिक 36.40 फीसदी मतदान हुआ है।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में मतदान सुचारू रूप से जारी है और किसी अप्रिय घटना की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos