लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर : सीमा पर स्थित कुपवाड़ा के सुदूर गांवों में भी बजने लगी है मोबाइल की घंटी

By भाषा | Updated: January 19, 2021 18:01 IST

Open in App

(सुमीर कौल)

कुपवाड़ा (जम्मू-कश्मीर), 19 जनवरी जम्मू-कश्मीर में मोबाइल फोन सेवा शुरू होने के करीब दो दशक बाद सीमा पर स्थित कुपवाड़ा जिले के तीन सुदूर गांवों में भी अब फोन की घंटी सुनाई देने लगी है। मोबाइल फोन सेवा शुरू होने से इन गांवों के करीब 10,000 लोगों को ना सिर्फ लोगों से जुड़ने का बेहतर साधन मिला है बल्कि उनके मन में अच्छे भविष्य की आशा भी जगी है।

केन्द्र शासित प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी से करीब 100-160 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कुपवाड़ा के तीन गांवों माछिल, दुदी और पोश वारी में मोबाइल सेवा 2000 में पहुंची।

लेकिन इन गांवों के पाकिस्तान के साथ हमारी नियंत्रण रेखा के बहुत करीब होने और अकसर बिना किसी उकसावे के सीमा पार से होने वाली गोलाबारी के कारण जिला प्रशासन के लिए यहां मोबाइल संपर्क मुहैया कराना मुश्किल हो गया। खास तौर से सेना सहित तमाम तरह की मंजूरी लेना।

माछिल, दुदी और पोश वारी नियंत्रण रेखा से महज आठ से 12 मिनट की हवाई दूरी पर स्थित हैं।

कुपवाड़ा के उपायुक्त अंशुल गर्ग मोबाइल सेवा की मंजूरी लेने के लिए तमाम विभागों के संपर्क में थे, लेकिन अक्टूबर, 2020 में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के माछिल दौरे के बाद इस महत्वाकांक्षी योजना को गति मिली।

सिन्हा ने क्षेत्र में लोगों को मोबाइल संपर्क मुहैया कराने के लिए तुरंत मोबाइल टावर लगाने को कहा।

32 वर्षीय गर्ग ने बताया, ‘‘उससे बहुत लाभ हुआ। दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी एयरटेल के साथ बातचीत जारी थी और अंतत: सुदूर गांवों में मोबाइल संपर्क सेवा पहुंचाने की प्रक्रिया मिशन मोड में आ गई। काम को तेजी से आगे बढ़ाया जाने लगा क्योंकि सर्दियों का मौसम नजदीक होने के कारण हमारे पास काम पूरा करने के लिए समय की भी कमी थी।’’

दुदी गांव के पूर्व सरपंच मोहम्मद जमाल शेख ने बेहद भावुक होते हुए कहा, ‘‘अब हम शायद बिना इलाज के नहीं मरेंगे।’’

मोबाइल फोन पर पीटीआई-भाषा से बातचीत में शेख याद करते हैं कि कैसे मरीज तड़पते थे क्योंकि मेडिकल सुविधा पाने के लिए उन्हें या तो 20 किलोमीटर पैदल चलकर एसटीडी फोन करने के लिए माछिल जाना पड़ता था या 15 किलोमीटर चलकर जेड-मोड के पीसीओ तक पहुंचना होता था।

कुपवाड़ा शहर से करीब 70 किलोमीटर दूर अपने गांव में दवाई दुकान के मालिक शेख ने बताया, ‘‘मैं उपायुक्त को धन्यवाद देता हूं कि अंतत: यह तकनीक हमारे गांव तक पहुंची है।’’

माछिल गांव के सरपंच हबीबुल्ला भी कुछ ऐसे ही विचार रखते हैं। राहत की सांस लेते हुए उन्होंने कहा कि अब सूचना पाने या मदद मांगने के लिए लंबी दूरी तक पैदल नहीं चलना पड़ेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक सभी बहुत दूर लगते थे, लेकिन अब मैं और मेरे गांव के लोग भी दुनिया से जुड़ गए हैं।’’

पेशे से कृषक हबीबुल्ला ने कहा, ‘‘अब मैं अपनी फसल बेचने से पहले स्थानीय मंडी में उनकी कीमत पता कर सकता हूं।’’

आईआईटी दिल्ली से स्नातक गर्ग ने पीटीआई-भाषा को बताया कि देश के सबसे उत्तरी जिले कुपवाड़ा के उपायुक्त का पदभार संभालने के बाद ‘‘मैं हमेशा सुदूर इलाकों, खास तौर से नियंत्रण रेखा के पास स्थित गांवों के लोगों की तकलीफें कम करने की कोशिश कर रहा था।’’

गर्ग ने कहा, ‘‘अगर मैं ऐसी किसी जगह पर रह रहा हूं तो मोबाइल फोन के बगैर मुझे कैसा लगेगा? यह सवाल हमेशा मुझे परेशान करता था। मैंने संबंधित पक्षों के साथ कई बैठकें कीं, खास तौर से सेना के साथ। सौभाग्य की बात है कि पिछले साल अक्टूबर में उपराज्यपाल (मनोज सिन्हा) ने माछिल को दौरे के लिए चुना और उससे मुझे बहुत लाभ मिला।’’ गर्ग जल्दी ही अनंतनाग जिले के उपायुक्त का पद संभालने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि इन गांवों में मोबाइल सेवा दिसंबर में ही शुरू हो गई थी लेकिन संपर्क नए साल में जाकर स्थापित हुआ और इसके लिए सभी को धन्यवाद दिया जाना चाहिए।

दुदी, माछिल और पोश वारी गांवों में मोबाइल टावर लगाए गए हैं और बिजली की आपूर्ति भी सुनिश्चित की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग