लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने सुरक्षाबलों कैंप पर किया हमला, एक ASI जवान शहीद

By सुरेश डुग्गर | Updated: October 27, 2018 20:10 IST

इससे पहले दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले के मैत्रीबुग में आतंकियों ने सेना की 34 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर शुक्रवार दोपहर बाद हमला किया। आतंकियों ने कैंप पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। हालांकि, इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है। घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया।

Open in App

आतंकियों ने एक बार फिर से सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है। आतंकियों ने पावर ग्रिड पर ग्रेनेड अटैक किया। हमले में एक एएसआई शहीद हो गए हैं। बड़गाम जिले के वगूरा ग्रिड स्टेशन में आतंकवादियों ने गोलीबारी की जिसमें सीआईएसएफ का एक एएसआई घायल हो गया। हालांकि घटनास्थल पर मौजूद सर्तक संतरी ने हमला विफल कर दिया।

 एएसआई राजेश कुमार को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया है। शहीद जवान राजेश कुमार राजस्थान के  झुंझुनूं के रहने वाले थे।

 इससे पहले दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले के मैत्रीबुग में आतंकियों ने सेना की 34 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर शुक्रवार दोपहर बाद हमला किया। आतंकियों ने कैं प पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। हालांकि, इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है। घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया।

 दूसरी ओर कुलगाम के घाट कुडवानी में सेना ने अपने सर्च ऑपरेशन के दौरान 12 लाख के इनामी आतंकी एजाज मकरू को घेर लिया है। खबर है कि सर्च ऑपरेशन में सेना को स्थानीय निवासियों के कारण दिक्कत आ रह है।  जानकारी मिल रही है कि स्थानीय लोग सेना पर पत्थर बरसा रहे हैं। इस वजह से सेना को अतिक्त सावधानी के साथ अपने काम को अंजाम देना पड़ रहा है। आपको बता दें कि दो ही दिन पहले सेना ने घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया था। उस दौरान भी ने एक ठिकाने पर आतंकियों को घेर लिया था। इसके बाद हुई मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए थे।

सेना को इलाके में और आंतकी छिपे होने की आशंका है। इसीलिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

इस बीच सेना ने शहीद तीन जवानों को शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी। इनमें मिजोरम के नगमसियामलियाना शामिल रहे जो वीरवार को पुलवामा जिले के त्राल इलाके के लूरगाम में आर्मी कैंप पर हमले में शहीद हुए थे। दूसरे बृजेश कुमार शुक्रवार को सोपोर में मुठभेड़ में शामिल थे।

 तीसरे शहीद अनंतनाग में पत्थरबाजी में राजेंद्र सिंह रहे। बादामीबाग कैंटोंमेंट में आयोजित समारोह में जीओसी चिनार कोर लेफ्टिनेंट जनरल एके भट, डीजीपी दिलबाग सिंह तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मौजूद थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन