जम्मू-कश्मीर: घाटी में पारा जमाव बिंदु से नीचे पहुंचा
By भाषा | Updated: November 30, 2020 20:17 IST2020-11-30T20:17:41+5:302020-11-30T20:17:41+5:30

जम्मू-कश्मीर: घाटी में पारा जमाव बिंदु से नीचे पहुंचा
श्रीनगर, 30 नवंबर कश्मीर घाटी में विभिन्न स्थानों पर रात का तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
उन्होंने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला के मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग में तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि अनंतनाग जिले के मशहूर पर्यटन स्थल पहलगाम का तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
केंद्रशासित प्रदेश में गुलमर्ग सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया।
मौसम कार्यालय ने जम्मू-कश्मीर में चार दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान लगाया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।