लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्‍मीरः सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में जाकिर मूसा गुट के चार और आतंकी ढेर

By सुरेश डुग्गर | Updated: June 23, 2019 19:20 IST

शोपियां जिले में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में चार स्थानीय आतंकवादी मारे गए। चारों आतंकी जाकिर मूसा के गुट के थे।

Open in App

जम्‍मू, 23 जूनः शोपियां जिले में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में चार स्थानीय आतंकवादी मारे गए। चारों आतंकी जाकिर मूसा के गुट के थे। सेना ने यह जानकारी दी है। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर शोपियां के दारमदोरा इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के तलाशी अभियान के दौरान वहां छिपे आतंकवादियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई जिसमें चार आतंकवादी मारे गए। हालांकि प्रवक्ता ने मारे गए आतंकवादियों की संबद्धता पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन सूत्रों ने कहा कि वे अल कायदा से जुड़े अंसार गजवतुल हिंद से संबद्ध थे।

जिन चार आतंकियों को मारा गया उनमें करालचक शोपियां का रहने वाला रफी हसन मीर, बटमुरान शोपियां का सुहेल अहमद भट, राजपुरा पुलवामा का शौकत अहमद मीर और बमनू पुलनामा का आजाद अहमद खांडे शामिल हैं। ये चारों आतंकी स्थानीय हैं जिनकी पुलिस को काफी समय से तलाश थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जो 4 आतंकी मारे गए हैं उनमें शौकत का आपराधिक रिकॉर्ड सबसे खतरनाक है। वह 2015 से आतंकी कारनामों में शामिल रहा है। शुरू में वह हिज्बुल मुजाहिदीन का आतंकी था लेकिन बाद में अंसार गजवातुल हिंद से जुड़ गया।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, सैन्य प्रतिष्ठानों के साथ साथ आम लोगों पर हमले के लिए भी शौकत मीर की तलाश थी। कई आतंकी मामलों में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज है। शिखार्ड में गार्ड पोस्ट पर फायरिंग, सैन्य बलों पर ग्रेनेड हमला, बशीर अहमद डार और अल्ताफ अहमद पर गोलीबारी और पुलिसकर्मी समीर अहमद की हत्या जैसे संगीन अपराध उसके खाते में दर्ज हैं। शौकत मीर ने ही आजाद अहमद, रफी हसन और सुहेल अहमद को आतंकी बनने के लिए उकसाया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया