जम्मू-कश्मीर: उप राज्यपाल मुर्मू ने बारामूला और अनंतनाग का किया दौरा, विकास कार्यों की समीक्षा की

By भाषा | Updated: November 3, 2019 05:42 IST2019-11-03T05:42:17+5:302019-11-03T05:42:17+5:30

अधिकारियों ने बताया कि नये केंद्र शासित प्रदेश का पहला उप राज्यपाल बनने के बाद मुर्मू का घाटी के दो जिला मुख्यालयों का यह पहला दौरा है।

Jammu and Kashmir: Lt. Governor Murmu visits Baramulla and Anantnag, reviews development works | जम्मू-कश्मीर: उप राज्यपाल मुर्मू ने बारामूला और अनंतनाग का किया दौरा, विकास कार्यों की समीक्षा की

जम्मू-कश्मीर: उप राज्यपाल मुर्मू ने बारामूला और अनंतनाग का किया दौरा, विकास कार्यों की समीक्षा की

Highlightsइस मौके पर मुर्मू ने ‘बैक टू विलेज’ कार्यक्रम के तहत चिह्नित ग्राम स्तर के कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता की घोषणा की।उन्होंने सोपोर में शीरवानी हॉल में सभागार के पुनर्निर्माण तथा एसएसपी कार्यालय के नये भवन के निर्माण के लिए 50 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता की भी घोषणा की।

जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल जी सी मुर्मू ने शनिवार को उत्तर कश्मीर में बारामूला और दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले का दौरा किया तथा वहां विकास कार्यों के साथ कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि नये केंद्र शासित प्रदेश का पहला उप राज्यपाल बनने के बाद मुर्मू का घाटी के दो जिला मुख्यालयों का यह पहला दौरा है।

बारामूला में एक उच्चस्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए मुर्मू ने कहा, ‘‘निर्बाध और सुगम लोक सेवा प्रणाली के लिए सुशासन और सक्षम प्रशासन महत्वपूर्ण हैं। भलीभांति परिभाषित नागरिक संहिता तथा शिकायत निवारण प्रणाली किसी भी कल्याणकारी प्रशासन के आधारस्तंभ हैं।’’ उप राज्यपाल ने दोनों जिलों को विकास की नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए हरसंभव सहायता का वादा किया।

इस मौके पर मुर्मू ने ‘बैक टू विलेज’ कार्यक्रम के तहत चिह्नित ग्राम स्तर के कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता की घोषणा की। उन्होंने सोपोर में शीरवानी हॉल में सभागार के पुनर्निर्माण तथा एसएसपी कार्यालय के नये भवन के निर्माण के लिए 50 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता की भी घोषणा की।

मुर्मू ने बैठक में आगामी सर्दियों के लिए प्रशासन की तैयारियों का विस्तार से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि लोगों को कोई असुविधा नहीं हो। उन्होंने अधिकारियों को सर्दियों से पहले जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के आपदा संभावित क्षेत्रों में सभी बुनियादी सुविधाओं के साथ राहत तथा बचाव केंद्र स्थापित करने का निर्देश दिया। बैठक में मुर्मू ने दोनों जिलों में विकास कार्यों को दुरुस्त करने के लिए 13 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता की भी घोषणा की। 

Web Title: Jammu and Kashmir: Lt. Governor Murmu visits Baramulla and Anantnag, reviews development works

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे