लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा स्वतंत्रता दिवस पर कोविड योद्धाओं को सम्मानित करेंगे

By भाषा | Updated: August 13, 2021 22:48 IST

Open in App

श्रीनगर, 13 अगस्त जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा स्वतंत्रता दिवस पर महामारी के प्रबंधन में शामिल 50 कोविड योद्धाओं को उनकी निस्वार्थ सेवाओं के लिए सम्मानित करेंगे। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश ने बहुत ही पेशेवर ढंग से कोविड​​-19 महामारी को संभाला और बीमारी से पीड़ित रोगियों की देखभाल के लिए सभी संभव संसाधनों का इस्तेमाल किया।

अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा पर्याप्त उपाय किए गए, जिसमें बिस्तर की क्षमता बढ़ाना, ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता या उपलब्धता, दवाओं और जरूरी सामग्रियों की आपूर्ति सुनिश्चित करना और केंद्र द्वारा समय-समय पर जारी किए गए प्रोटोकॉल या निर्देशों का अनुपालन शामिल है।

उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लिए एक प्रभावी तंत्र भी अपनाया गया जिससे संक्रमण को और रोकने में मदद मिली।

अधिकारी ने कहा कि उपराज्यपाल ने महामारी के प्रबंधन में उनके द्वारा प्रदान की गई निस्वार्थ सेवाओं की सराहना के लिए स्वतंत्रता दिवस पर 50 स्वास्थ्य कर्मियों (कोविड योद्धाओं) को प्रशंसा पत्र के साथ सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

सिन्हा ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों ने जिस तरह से कठिन और बर्फीले इलाकों में लोगों को 18-20 किलोमीटर पैदल चलकर टीका लगाया, उसने पूरे देश के लिए एक नया मानदंड स्थापित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए