लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर ने कोविड से प्रभावित परिवार के लिए सामाजिक सुरक्षा योजना शुरू की

By भाषा | Updated: June 30, 2021 17:39 IST

Open in App

श्रीनगर, 30 जून जम्मू -कश्मीर प्रशासन ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए कोविड मृत्यु विशेष सहायता योजना (एसएएससीएम) शुरू की।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल (एलजी) मनोज सिन्हा ने ट्वीट पर इस सामाजिक सुरक्षा योजना की शुरुआत की घोषणा की। उन्होंने कहा, “ कोविड-19 से प्रभावित परिवारों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजना एसएएससीएम की आज शुरूआत की। हमारा फर्ज और जिम्मेदारी है कि हम परिवारों की मदद करें, आजीविका बहाल करें और उनके जीवन में स्थिरता सुनिश्चित करें।”

सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन महामारी की वजह से अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रशासन उनके कल्याण एवं शिक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएगा।

एलजी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि बच्चों के लिए पीएम केयर्स का लाभ केंद्र शासित प्रदेश में भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा, “ हम उन परिवारों के साथ एकजुटता से खड़े हैं जिन्होंने महामारी की वजह से कमाने वाले सदस्य को खोया है। पेंशन के अलावा, यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे कि वे एक सम्मानजनक जीवन जिएं और उन्हें कोई वित्तीय कठिनाई न हो।”

सिन्हा ने कहा कि समाज कल्याण विभाग के तहत एक विशेष प्रकोष्ठ का गठन किया गया है जो प्रभावित परिवारों की मदद करेगा। उन्होंने कहा, “जिला कल्याण अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे परिवारों से नियमित तौर मिलेंगे ताकि उन्हें चौबीस घंटे सहायता मिल सके।”

सिन्हा ने कहा कि प्रशासन हर प्रभावित परिवार तक पहुंचेगा और अगर वे अपना कारोबार शुरू करना या स्वरोजगार के लिए कोई काम करना चाहते हैं तो उन्हें आर्थिक मदद भी देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos