लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: कुलगाम में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 4 आतंकियों को मार गिराया, दो जवान घायल

By प्रिया कुमारी | Updated: April 4, 2020 14:21 IST

जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों ने छिपे चारों आतंकवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। इस मुठभेड़ में सेना के दो जवान भी घायल हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों ने छिपे चारों आतंकवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया।इस मुठभेड़ में सेना के दो जवान भी घायल हुए हैं।

जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों ने छिपे चारों आतंकवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। इस मुठभेड़ में सेना के दो जवान भी घायल हुए हुए। मारे गए चारों आतंकवादियों में तीन की पहचान कर ली गई है। जबकि एक पहचान की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक पिछले 12 दिनों में  हिजबुल मुजाहिदीन समूह ने  4 लोगों की हत्या की थी।

 मारे गए चार आतंकवादियों में से तीन की पहचान शाहिद अहमद निवासी पांबाई, आदिल ठोकर निवासी खुल और एजाज नायकू निवासी चिमर के रूप में हुई है। ये तीनों कुलगाम जिले के ही रहने वाले हैं। चौथे आतंकी की पहचान अभी नहीं हो पाई है। सेना ने आपरेशन समाप्त कर चारों आतंकियों के शवों व उनसे बरामद हथियारों को अपने कब्जे में ले लिया है।

सुरक्षाबलों को मिली जानकारी मिली थी कि कुलगाम में कुछ आतंकी छुपे हैं। इस जानकारी के आधार पर पूरे इलाके की तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से काफी देर तक चले इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चारों आतंकियों को मार गिराया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया