लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर : जैश-ए-मोहम्मद का आतंकवादी, सहयोगी अनंतनाग जिले से गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 19, 2021 19:18 IST

Open in App

श्रीनगर, 19 जनवरी जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले से सुरक्षा बलों ने अलग-अलग अभियान में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी और एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि आतंकवादी पुलिसकर्मियों की हत्या करके उनसे हथियार छीनना चाहते हैं। इसके आधार पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने कई जगहों पर नाकेबंदी की।

उन्होंने बताया, ‘‘जांच के दौरान हाल ही में आतंकवाद का रास्ता पकड़ने वाले अयाज अहमद भट को गिरफ्तार किया गया। वह प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा है। एक चीनी पिस्तौल, एक मैगजीन और सात गोलियां उसके कब्जे से बरामद हुई हैं।’’

प्रवक्ता ने बताया कि अनंतनाग में हथगोला फेंके जाने की योजना बनाने की सूचना प्राप्त होने पर सुरक्षा बलों ने एक और अभियान चलाया।

उन्होंने बताया, ‘‘प्रतिबंधित आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक सक्रिय सदस्य रईस अहमद मीर को गिरफ्तार किया गया। एक हथगोले सहित उसके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू