जम्मू-कश्मीरः भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठिया ढेर, कुलगाम में आतंकी मारा गया

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 27, 2022 16:00 IST2022-06-27T15:52:10+5:302022-06-27T16:00:53+5:30

पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को ढेर कर दिया गया है। अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

Jammu and Kashmir Infiltrator killed Indo-Pak international border terrorist killed Kulgam | जम्मू-कश्मीरः भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठिया ढेर, कुलगाम में आतंकी मारा गया

कुलगाम के नवपोरा-खेरपोरा के बीचोबीच स्थित तरुबजी इलाके में आतंकी छिपे थे।

Highlightsबीएसएफ के जवानों ने एहतियात के तौर पर तलाशी अभियान भी छेड़ दिया है। कुलगाम में पुलिस और सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली।पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के साथ संयुक्त तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

जम्मूः भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सतर्क बीएसएफ के जवानों ने एक पाक घुसपैठिए को मार कर अमरनाथ यात्रा से पहले यात्रा में खलल डालने के पाकिस्तान के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया है। कुलगाम में भी दो आतंकी को जारी मुठभेड़ में मार गिराया गया था, जबकि अन्य के साथ मुठभेड़ चल रही थी।

पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को ढेर कर दिया गया है। मारे गए घुसपैठिए की फिलहाल अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। भारत-पाक सीमा के आसपास के इलाकों में बीएसएफ के जवानों ने एहतियात के तौर पर तलाशी अभियान भी छेड़ दिया है।

इस बीच कुलगाम में पुलिस और सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के साथ संयुक्त तलाशी अभियान शुरू कर दिया। कुलगाम के नवपोरा-खेरपोरा के बीचोबीच स्थित तरुबजी इलाके में आतंकी छिपे थे। जैसे ही सुरक्षाबल वहां से गुजरे तो छिपे आतंकियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी।

सुरक्षाबलों ने भी तुरंत मोर्चा संभाला और सबसे पहले आतंकियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। आतंकियों ने सुरक्षाबलों की चेतावनी को अनसुना किया और फायरिंग जारी रखी। सुरक्षाबलों ने भी आतंकियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दोनों ओर से फायरिंग जारी है। दो अज्ञात आतंकी को ढेर कर दिया गया था जबकि अन्य के साथ मुठभेड़ जारी थी।

Web Title: Jammu and Kashmir Infiltrator killed Indo-Pak international border terrorist killed Kulgam

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे