लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में घुसपैठ, दो आतंकी ढेर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 23, 2022 09:48 IST

आतंकवादियों ने एलओसी को पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश किया, एक आतंकी बारूदी सुरंग की चपेट में आ गया। विस्फोट के बाद भारतीय जवान सतर्क हो गए। उन्होंने उस ओर गोलीबारी भी की, जहां बारूदी सुंरग में विस्फोट हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देबारूदी सुरंग विस्फोट के बाद अन्य आतंकी वापस पाकिस्तानी सीमा में लौट गए।आतंकी के भारतीय सीमा को पार कर इस ओर आने की पुष्टि नहीं हो पाई है।सेना ने दो आतंकियों के मारे जाने का दावा किया है।

जम्मूः एलओसी से सटे राजौरी के नौशहरा सेक्टर में देर रात आतंकवादियों ने पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में घुसपैठ करने का प्रयास किया। जिसमें दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है।

सूत्रों का कहना है कि जैसे ही ये आतंकवादियों ने एलओसी को पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश किया, एक आतंकी बारूदी सुरंग की चपेट में आ गया। विस्फोट के बाद भारतीय जवान सतर्क हो गए। उन्होंने उस ओर गोलीबारी भी की, जहां बारूदी सुंरग में विस्फोट हुआ था।

रक्षा सूत्रों का कहना है कि बारूदी सुरंग विस्फोट के बाद अन्य आतंकी वापस पाकिस्तानी सीमा में लौट गए। हालांकि आतंकियों की तलाश में आज सुबह सीमांत इलाकों में सर्च आपरेशन भी चलाया गया परंतु किसी आतंकी के भारतीय सीमा को पार कर इस ओर आने की पुष्टि नहीं हो पाई है।

सेना ने दो आतंकियों के मारे जाने का दावा किया है। सेना का कहना है कि दोनों के शव तारबंदी के पार खेतों में पड़े हुए हैं। याद रहे दो दिन पहले भारतीय सेना ने नौशहरा सेक्टर के ही झंगड़ इलाके से पाकिस्तानी सीमा से घुसपैठ कर आए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी तबरीक हुसैन को गिरफ्तार किया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत