लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में तनावः आईटीबीपी की सभी चौकियों की कमान सेना ने संभाली, पैंगांग झील में उतरे भारतीय नौसेना के दस्‍ते

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 17, 2020 17:53 IST

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कश्मीर से सेना के जवानों की अतिरिक्त टुकड़ियां साजो सामान के साथ पूर्वी लद्दाख के लिए रवाना हो गई हैं। इसके साथ ही गलवन क्षेत्र में नागरिक संचार सेवा को भी बंद कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देलेह- श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग का सोनमर्ग से आगे आम नागरिक वाहनों के लिए लगभग बंद कर दिया गया है। आईटीबीपी की चौकियों का कार्यभार सेना द्वारा संभाले जाने और नौसेना के एक दस्ते को पैगांग में तैनात किए जाने या फिर लद्दाख में सैन्य टुकड़ियों को भेजे पर पर काई बयान जारी नहीं किया है। गांदरबल, कंगन,गुंड और सोनमर्ग में रहने वाले बीती शाम से ही लद्दाख के लिए सैन्य काफिलों की असाधारण रवानगी का देख रहे हैं।

जम्मूः लद्दाख में चीन के साथ लगातार बढ़ते तनाव के बीच सेना ने अपनी ऑपरेशनल तैयारियों को तेजी देते हुए आइटीबीपी की अग्रिम निगरानी चौकियों का कार्यभार अपने पास ले लिया है।

अलबत्ता, रक्षा मंत्रालय ने इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इस बीच, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कश्मीर से सेना के जवानों की अतिरिक्त टुकड़ियां साजो सामान के साथ पूर्वी लद्दाख के लिए रवाना हो गई हैं। इसके साथ ही गलवन क्षेत्र में नागरिक संचार सेवा को भी बंद कर दिया गया है।

वायुसेना के दो एएन-32 विमान भी श्रीनगर व लेह पहुंचे हैं। लेह- श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग का सोनमर्ग से आगे आम नागरिक वाहनों के लिए लगभग बंद कर दिया गया है। हालांकि रक्षा मंत्रालय ने आईटीबीपी की चौकियों का कार्यभार सेना द्वारा संभाले जाने और नौसेना के एक दस्ते को पैगांग में तैनात किए जाने या फिर लद्दाख में सैन्य टुकड़ियों को भेजे पर पर काई बयान जारी नहीं किया है।

श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांदरबल, कंगन,गुंड और सोनमर्ग में रहने वाले बीती शाम से ही लद्दाख के लिए सैन्य काफिलों की असाधारण रवानगी का देख रहे हैं। सोनमर्ग के पास गगनगीर में जम्मू कश्‍मीर पुलिस ने एक अस्थायी चौकी स्थापित की है और लद्दाख जा रहे नागरिक वाहनों को रोक रही है।

भारत-चीन सैनिकों के बीच हुए संघर्ष के बाद पूर्वी लद्दाख में सैन्य तनाव चरम पर है

सैन्य सूत्रों ने बताया कि गलवन घाटी में सोमवार रात भारत-चीन सैनिकों के बीच हुए संघर्ष के बाद पूर्वी लद्दाख में सैन्य तनाव चरम पर है। लद्दाख में सेना ने चीन और भारत के बीच एलएसी पर स्थित आइटीबीपी की सभी अग्रिम निगरानी चौकियों को नियंत्रण में ले लिया है।

आइटीबीपी के जवान व अधिकारी अब सेना के साथ काम एलएसी पर गश्त करते हुए चीन की हरकतों की निगरानी कर रहे हैं।  पैंगांग झील में भी सेना ने अपनी गश्त बढ़ा दी है। झील में भारतीय सेना की पेट्रोल ड्रिल को मौजूदा हालात के मद्देनजर आक्रामक बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि नौसेना के जवानों का एक दस्ता भी झील में तैनात किया जा रहा है। यह दस्ता कथित तौर पर बीते 15 दिन से लेह में था। इसकी तैनाती से पहले नौसेना के एक अधिकारियों ने गत मई माह के दौरान पैगांग झील का दौरा करते हुए हालात का जायजा लिया था।

उन्होंने बताया कि कि सेना के जवानों का एक विशेष दस्ता और भारी सैन्य साजो सामान की एक खेप को एएन-32 विमान के जरिए सीधे लेह पहुंचाया गया है। चीन के साथ बढ़ते तनाव काे देखते हुए गत शाम से ही कश्मीर से सेना के जवानों की अतिरिक्त टुकड़ियां लेह के लिए रवाना हो रही हैं। लेह रवाना हो रहे जवानों को युद्धक साजोसामान से लैस किया गया है। 

टॅग्स :लद्दाखभारतीय सेनाइंडियन एयर फोर्सनेवीमनोज मुकुंद नरवानेचीनजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?