लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर राजमार्ग दूसरे दिन भी बंद रहा

By भाषा | Updated: March 24, 2021 16:16 IST

Open in App

बनिहाल/जम्मू, 24 मार्च जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी निलंबित रहा क्योंकि लगातार बारिश से हुए भूस्खलन की वजह से रामबन जिले में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर मार्ग अवरुद्ध हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि सड़क को साफ करने वाली एजेंसियों ने अपने कर्मियों और मशीनों को काम में लगाया है। देश के बाकी हिस्सों से कश्मीर को जोड़ने वाले सभी मौसमों के अनुकूल एकमात्र राजमार्ग पर यातायात की जल्द बहाली सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं।

पिछले तीन दिनों से जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में लगातार बारिश के बाद मंगलवार को राजमार्ग बंद कर दिया गया।

जवाहर सुरंग में भी मंगलवार सुबह एक इंच बर्फबारी हुई, लेकिन सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने सड़क को साफ कर दिया है।

उप यातायात पुलिस अधीक्षक (राष्ट्रीय राजमार्ग रामबन) पारुल भारद्वाज ने कहा कि भूस्खलन से नाशरी और बनिहाल के बीच 14 स्थानों पर सड़क अवरुद्ध हो गई।

अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, "सभी प्रभावित स्थानों पर सड़क साफ करने का काम जारी है और हम आज शाम तक अधिकांश स्थानों पर मलबा साफ होने को लेकर आशान्वित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह