लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: गांदरबल में ग्रेनेड हमला, भारतीय सेना ने तीन आतंकियों को किया ढेर, मुठभेड़ जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 28, 2019 14:09 IST

जम्मू-कश्मीर के राजमार्ग पर एक गांव के पास शनिवार को सेना और दो संदिग्ध आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई, जिसके बाद इलाके में व्यापक स्तर पर तलाश अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों ने बताया कि एक निजी वाहन चालक ने सेना के त्वरित कार्रवाई दल को रामबन जिले के बटोटे में राजमार्ग पर दो संदिग्धों की मौजूदगी की जानकारी दी। 

Open in App

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में भारतीय सेना ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकवादियों ने सीआरपीएफ जवानों पर ग्रेनेड हमला किया। गांदरबल के अलावा डोडा और राबमन में भी सेना और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी चल रही है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक राजमार्ग पर एक गांव के पास शनिवार को सेना और दो संदिग्ध आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई, जिसके बाद इलाके में व्यापक स्तर पर तलाश अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों ने बताया कि एक निजी वाहन चालक ने सेना के त्वरित कार्रवाई दल को रामबन जिले के बटोटे में राजमार्ग पर दो संदिग्धों की मौजूदगी की जानकारी दी। 

सेना के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ आज शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे, दो संदिग्धों ने एक वाहन को बटोटे में राजमार्ग पर रोकने की कोशिश की। चालक ने समझदारी दिखाते हुए वाहन को रोका नहीं और तुरंत ही नजदीकी सेना की चौकी को इसकी जानकारी दी।’’ उन्होंने बताया कि त्वरित कार्रवाई दल ने मिली जानकारी पर तुरंत कदम उठाया।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका और उसके बाद सुरक्षा बलों के त्वरित कार्रवाई दल पर गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि सेना के अतिरिक्त जवानों और पुलिस कर्मियों को भी मौके पर भेजा गया है। पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है ताकि आंतकवादियों के भागने की हर कोशिश को नाकाम किया जा सके। 

अधिकारियों ने बताया कि किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि अंतिम खबर मिलने तक तलाश जारी थी। सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच फिर से गोलीबारी होने की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद एहतियाती तौर पर राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं