लाइव न्यूज़ :

लद्दाख की गलवान घाटीः शहीद हुए 20 सैनिकों के नाम राष्ट्रीय समर स्मारक पर अंकित किए जाएंगे

By भाषा | Updated: July 30, 2020 16:07 IST

रक्षा मंत्री ने सैनिकों को अपने संबोधन में कहा कि गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय सैन्यकर्मियों ने ना केवल अदभुत शौर्य का परिचय दिया बल्कि 130 करोड़ भारतीयों के गौरव की भी रक्षा की । 

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी की एक खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक चीनी पक्ष के 35 सैनिक हताहत हुए। चीनी सैनिकों से लड़ाई में अदभुत शौर्य और वीरता दिखाने के लिए बिहार रेजिमेंट के सैनिकों की सराहना की थी। चीन ने झड़प में हताहत हुए अपने सैनिकों की संख्या के बारे में नहीं बताया था।

नई दिल्लीः पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में शहीद हुए 20 भारतीय सैन्य कर्मियों के नाम यहां राष्ट्रीय समर स्मारक पर अंकित किए जाएंगे। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इस बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि स्मारक पर सैन्य कर्मियों के नामों को उकेरे जाने की प्रक्रिया में कुछ महीने लगेंगे। पिछले पांच दशकों में हुए सबसे बड़े सैन्य टकराव में 15 जून की रात गलवान घाटी में चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी।

झड़प में 16 वीं बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग अधिकारी कर्नल बी संतोष बाबू समेत अन्य सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे । इस घटना के बाद पूर्वी लद्दाख में सीमा पर तनाव बढ़ गया और भारत ने इसे ‘‘चीन द्वारा सोची-समझी और पूर्वनियोजित कार्रवाई’’ बताया था।

गलवान घाटी में पेट्रोलिंग प्वाइंट 14 के पास चीन द्वारा निगरानी चौकी बनाए जाने पर विरोध के बाद चीनी सैनिकों ने पत्थरों, नुकीले हथियारों, लोहे की छड़ों आदि से भारतीय सैनिकों पर नृशंस हमला किया। चीन ने झड़प में हताहत हुए अपने सैनिकों की संख्या के बारे में नहीं बताया था।

हालांकि, अमेरिकी की एक खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक चीनी पक्ष के 35 सैनिक हताहत हुए। पूर्वी लद्दाख में 17 जुलाई को लुकुंग अग्रिम चौकी के दौरे के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीनी सैनिकों से लड़ाई में अदभुत शौर्य और वीरता दिखाने के लिए बिहार रेजिमेंट के सैनिकों की सराहना की थी। रक्षा मंत्री ने सैनिकों को अपने संबोधन में कहा कि गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय सैन्यकर्मियों ने ना केवल अदभुत शौर्य का परिचय दिया बल्कि 130 करोड़ भारतीयों के गौरव की भी रक्षा की । 

आतंकवादियों ने पुलवामा में सेना के वाहन पर गोलियां चलायीं, कोई हताहत नहीं

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों ने सेना के एक वाहन पर गोलीबारी की। यह जानकारी पुलिस ने दी। इस हमले में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने पुलवामा के द्रुबगाम पायीन में सेना के एक वाहन पर गोलियां चलायीं और वहां से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने क्षेत्र की घेराबंदी करके आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरनरेंद्र मोदीराजनाथ सिंहभारतीय सेनामनोज मुकुंद नरवणेलद्दाखचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा