लाइव न्यूज़ :

भारत-चीन तनावः पैंगांग में चीनी मोर्चाबंदी, 4000 भारतीय जवान तैनात, टी-90 टैंकों ने किया प्रदर्शन, गोलों की आवाज से गूंज रहा इलाका

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 28, 2020 16:35 IST

भारतीय सेना ने आनन फानन में डीबीओ अर्थात दौलत बेग ओल्डी में टैंक ब्रिगेड को तैनात किया है जिसके पास टी-90 टैंकों का जखीरा है। एक रक्षा सूत्र के बकौल, डीबीओ में हवाई पट्टी के साथ ही कराकोरम पास होने के कारण चीनी सेना की इस इलाके में बढ़त सियाचिन हिमखंड के लिए खतरा पैदा कर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्दे 4 हजार से अधिक जवान टी-90 टैंकों के साथ ही अन्य बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों को भी डीबीओ इलाके में तैनात किया गया है.इलाका अक्सर टैंकों द्वारा दागे जाने वाले गोलों की आवाज से गूंज उठता है।पूर्वी लद्दाख में लगभग 18,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित कराकोरम पास भारत के लिए रणनीतिक तौर पर बेहद अहम है।

जम्मूःचीनी सेना ने पैंगांग झील के किनारों पर कई इलाकों में मोर्चाबंदी के तहत सर्दियों में टिके रहने की जो तैयारी की है उसको देखते हुए भारतीय सेना भी अन्य इलाकों में अपने शक्ति प्रदर्शन में इसलिए जुट गई है क्योंकि उसे डर है कि चीनी सेना अगले कुछ हफ्तों में अन्य इलाकों में भयानक मोर्चे खोल सकती है।

इसी क्रम में भारतीय सेना ने आनन फानन में डीबीओ अर्थात दौलत बेग ओल्डी में टैंक ब्रिगेड को तैनात किया है जिसके पास टी-90 टैंकों का जखीरा है। एक रक्षा सूत्र के बकौल, डीबीओ में हवाई पट्टी के साथ ही कराकोरम पास होने के कारण चीनी सेना की इस इलाके में बढ़त सियाचिन हिमखंड के लिए खतरा पैदा कर सकती है।

अधिकारियों के मुताबिक, 4 हजार से अधिक जवान टी-90 टैंकों के साथ ही अन्य बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों को भी डीबीओ इलाके में तैनात किया गया है जो अपने आपको गर्म रखने तथा जरूरत पड़ने पर टैंक धोखा न दे जाएं, शक्ति प्रदर्शन के तौर पर प्रेक्टिस में जुटे हैं। यही कारण है कि इलाका अक्सर टैंकों द्वारा दागे जाने वाले गोलों की आवाज से गूंज उठता है।

18,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित कराकोरम पास भारत के लिए रणनीतिक तौर पर बेहद अहम

पूर्वी लद्दाख में लगभग 18,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित कराकोरम पास भारत के लिए रणनीतिक तौर पर बेहद अहम है। कराकोरम में भारत के लद्दाख और चीन के जिनजियांग प्रांत की सीमाएं लगती हैं और डीबीओ में भारतीय पोजिशन को मजबूत करने की खातिर तोपखानों के अतिरिक्त टैंक ब्रिगेड की तैनाती मजबूरी में लेनी पड़ी है। यह पहली बार है कि इतनी ऊंचाई पर टैंक ब्रिगेड को तैनात किया गया हो।

इस इलाके में टैंकों की तैनाती कोई आसान कार्य नहीं था। दरअसल दुरबुक-श्योक-डीबीओ सड़क के पुल 46 टन वजनी टी-90 टैंकों का वजन नहीं सह सकते, इसलिए विशेष उपकरणों के जरिए उन्हें नदी और नाले पार कराए गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत ने डीबीओ में पहले से ही एम-777 155 एमएम होवित्जर तोपों, 130 एमएम की  बंदूकों और बख्तरबंद वाहनों को तैनात कर रखा है।

लद्दाख के अन्य इलाकों में तनाव के बाद ये तैनाती की गई थी। जानकारी के लिए जिनजियांग से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर जाने वाला चीन का हाईवे इसके पास से गुजरता है और सियाचिन की चोटियां भी इसके पास ही स्थित हैं। इलाके में ये एकमात्र ऐसी जगह है जिस पर भारत का अधिकार है। वैसे चीनी सेना को डीबीओ रोड पर भी आपत्ति है जिस पर होने वाली भारतीय सैनिकों की गश्त के रास्ते में वह अक्सर रूकावटें पैदा करती रहती है।

टॅग्स :लद्दाखभारतीय सेनाचीनजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos