लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: मध्यम तीव्रता के भूकंप के चार झटके, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: December 31, 2019 05:49 IST

भूकंप के दोनों झटकों का केंद्र 10 किमी गहराई में था। इसके बाद, रात 10:58 बजे 4.6 तीव्रता का तीसरा झटका महसूस किया गया और फिर रात 11:20 बजे भूकंप का चौथा झटका महसूस किया गया जिसकी तीव्रता 5.4 थी।

Open in App
ठळक मुद्देइस दौरान किसी के हताहत होने या किसी प्रकार की क्षति की कोई सूचना नहीं मिली है। । इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में रात 10:29 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया जिसकी तीव्रता पांच दर्ज की गई। 

जम्मू-कश्मीर में सोमवार रात को दो घंटे से भी कम समय में 4.7 से 5.5 तक की तीव्रता वाले भूकंप के चार झटके महसूस किये गये। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी। भूकंप का 4.7 तीव्रता का पहला झटका रात 10:42 बजे महसूस किया गया जिसके छह मिनट बाद 5.5 तीव्रता वाला दूसरा झटका महसूस किया गया।

भूकंप के दोनों झटकों का केंद्र 10 किमी गहराई में था। इसके बाद, रात 10:58 बजे 4.6 तीव्रता का तीसरा झटका महसूस किया गया और फिर रात 11:20 बजे भूकंप का चौथा झटका महसूस किया गया जिसकी तीव्रता 5.4 थी। तीसरा और चौथा झटका क्रमश: 36 और 63 किमी गहराई में आया।

इस दौरान किसी के हताहत होने या किसी प्रकार की क्षति की कोई सूचना नहीं मिली है। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में रात 10:29 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया जिसकी तीव्रता पांच दर्ज की गई। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं